---Advertisement---

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: रब ने बना दी खूबसूरत जोड़ी! नयनतारा से कार्तिक आर्यन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईयां

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर डायरेक्टर जैकी भगनानी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे हैं। ऐसे में उनकी प्रेम कहानी कुछ इस तरह मुकम्मल हुई कि देखने वाले देखते रह गए। दोनों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर डायरेक्टर जैकी भगनानी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे हैं। ऐसे में उनकी प्रेम कहानी कुछ इस तरह मुकम्मल हुई कि देखने वाले देखते रह गए। दोनों की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड थे और न्यूली मैरिड कपल की झलक देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिलहाल रकुल और जैकी छाए हुए हैं।

उनकी शादी के बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी जमकर बधाई दे रहे हैं और रकुल-जैकी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। इस लिस्ट में काजल अग्रवाल से लेकर भूमि पेडनेकर तक का नाम शामिल है। आइए देखते हैं आखिर किन सेलेब्स ने दी रकुल और जैकी को बधाई।

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding पर बधाइयां

रकुल और जैकी को लेकर काजल अग्रवाल ने लिखा, “बधाई हो डार्लिंग रकुल प्रीत और जैकी भगनानी, आप दोनों को ढेर सारा प्यार।” वहीं लक्ष्मी मांचू ने लिखा, “बधाई हो आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। भूमि पेडनेकर ने कहा, “बहुत बधाई बधाई हो खूबसूरत लोगों, आज तक वहकभी भी एक जैसे लोगों से नहीं मिली” तो नयनतारा ने कहा, “बधाई हो दोस्तों आप दोनों को ढेर सारा प्यार।”

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding खूबसूरत दिखे कपल

खास दिन पर रकुल प्रीत सिंह बला सी खूबसूरत नजर आ रही थी और उनकी झलक देखने के बाद फैंस घायल हो गए हैं। शादी के लिए रकुल ने डायमंड वर्क पिंक और पीच कलर के लहंगे को पहना था। वहीं एक्ट्रेस ने कुंदन ज्वैलरी से इस लोक को कंप्लीट किया। कहने में दोराय नहीं है कि वह चांद सी की खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं अपनी लेडी लव को मैच करते हुए जैकी ने क्रीम गोल्डन कलर की शेरवानी से लुक को कंप्लीट किया।

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding में परिवार और करीबी दोस्त मौजूद

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों आउटफिट्स को तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding ईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा होटल में दो समारोहों में हुई जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। इस शादी में मेहमान के तौर पर वरुण धवन, नताशा दलाल, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026