---Advertisement---

Rakul Preet Singh ने रोमांटिक वेकेशन की दिखाई झलक, शानदार डिनर और लंच देख लपलपा जाएगी जीभ

Rakul Preet Singh: जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी को 3 महीने हो चुके हैं और ऐसे में वे फिलहाल हनीमून को एंजॉय कर रहे हैं। इसकी एक और झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 1:38 अपराह्न

Rakul Preet Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी फिलहाल अपने मैरिड लाइफ को काफी एंजॉय कर रहे हैं। 3 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे यह कपल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनके बीच का प्यार जो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। सब के बीच रकुल ने फिर फैंस को अपनी झलकियां दिखाई है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई। ये तस्वीर इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि अभी बीते दिन ही वह शादी के 3 महीने पूरे होने को एंजॉय कर रही है।

रकुल ने खींच लिया फैंस का ध्यान

लेटेस्ट पोस्ट में रकुल प्रीत अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों को रूबरू करवाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह अपने फूड टाइम से लेकर पूल टाइम को एंजॉय करती दिखीं। जहां एक तस्वीर में नियॉन कलर की स्पेग्री टॉप को वह डेनिम जींस के साथ पेयर करती हुई नजर आई। उनका यह लुक चर्चा में जिसमें वह रफल प्रिंटेड बैकलेस ड्रेस में पोज देती नजर आई। इसके अलावा वह अपने हॉलीडे लंच और डिनर के बीच झलक उन्होंने दिखाई।

वेकेशन एंजॉय कर रही रकुल और जैकी

गौरतलब है कि रकुल और जैकी की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी। बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि शादी के 3 महीने बाद रकुल और जैकी हनीमून पर निकले हैं और उन्होंने फिजी के कोकोमा प्राइवेट आईलैंड को वेकेशन स्पॉट के लिए चुना है। जहां रकुल बीते दिन समंदर के किनारे एंजॉय करती हुई नजर आई थी और उनका मोनोकिनी लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।

रकुल और जैकी ने लुटाया एक-दूसरे पर प्यार

3 महीने होने पर जैकी भगनानी ने एक स्पेशल पोस्ट के जरिए रकुल प्रीत सिंह को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “3 महीने हो गए और यह ऐसा लग रहा है जैसे हमने यह जर्नी कल ही शुरू की है। समय उड़ता है अगर आप उसके साथ हैं जिससे आप प्यार करते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, “तुम एक बार फिर से जीत गए हैप्पी 3 मंथ्स मेरे प्यार आगे जाना है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026