---Advertisement---

Rakul Preet Singh के लिए क्यों स्पेशल हैं जैकी, शादी से पहले रिश्ते को लेकर कहीं ये बड़ी बात

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बहुत जल्द एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। रिपोर्ट की माने तो इस महीने रकुल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी की दुल्हनिया बन जाएगी। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और वे अपने प्यार का इजहार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2024 12:44 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 14, 2024 2:04 अपराह्न

Rakul Preet Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बहुत जल्द एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। रिपोर्ट की माने तो इस महीने रकुल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी की दुल्हनिया बन जाएगी। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और वे अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस सब के बीच शादी से पहले रकुल ने जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। जी हां, जहां एक तरफ रकुल प्रीत के घर शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ जैकी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।

Rakul Preet Singh की जैकी संग पहले ही हुई थी यह बात

रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में कहा है कि जैकी के साथ डेटिंग शुरू करने से पहले ही उन्होंने इस बारे में उनसे बात कर ली थी। एक्ट्रेस का कहना है कि रिश्ते में इनसिक्योरिटी होना पार्टनर के साथ रिश्ते को खोखला बना देती है ऐसे में आप उन पर विश्वास करें।

Rakul Preet Singh के लिए रिश्ते के मायने

एक्ट्रेस का कहना है कि यह कभी भी एक रिलेशनशिप मंत्र नहीं है लेकिन कुछ ऐसा है जो मेरे लिए काफी मायने रखता है। किसी और की कमी निकालना और उसे अपने जैसे बनाने से बेहतर यह है कि पहले आप खुद को पूरा करें। यह मैं जैकी भगनानी के साथ रिश्ते को शुरू करने से पहले ही बात कर चुकी थी। यह जरूरी है कि आप अपनी कमियों को जाने और बिना किसी इनसिक्योरिटी के अपने रिलेशनशिप पर काम करें। यदि किसी रिश्ते में कोई एक खुद को इनसिक्योर महसूस कर रहा है तो आपका रिश्ता कभी भी मजबूत नहीं बन सकता।

Rakul Preet Singh के लिए क्या है पार्टनर का मतलब

रकुल प्रीत सिंह ने यह भी कहा कि एक महिला के लिए पार्टनर का साथ होना काफी जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा उनका मानना है की अगर हम अपनी मानसिकता को पॉजिटिव रखते हैं तो पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत और रास्ते आसान होंगे। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि हर महिला को इतना समझदार होना चाहिए कि वह अपने पार्टनर को ढूंढने में कुछ समय ले और ऐसे पार्टनर को ढूंढे जो उनके सपनों को समझें और हर एक जिम्मेदारी को एक साथ निभाने का वादा करें।

Rakul Preet Singh बनेंगी जैकी की दुल्हनिया

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि 21 फरवरी को दोनों गोवा में एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में एक दूसरे के हो जाएंगे। फिलहाल इस बॉलीवुड कपल की शादी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026