---Advertisement---

PM Modi से मिली सराहना के बाद Ramayana: The Legend of Prince Rama के ट्रेलर ने मचाई हलचल, स्तब्ध हुए फैंस बोले- ‘कहां है आदिपुरुष टीम’

Ramayana: The Legend of Prince Rama: रामायण द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस राम का ट्रेलर जारी किया गया है और सोशल मीडिया पर यह फिलहाल चर्चा में है। इसे देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ चर्चा में है। इसके अलावा लोग आदिपुरुष को लेकर भी कमेंट करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 10, 2025 2:17 अपराह्न

Ramayana: The Legend of Prince Rama
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana: The Legend of Prince Rama: राम और सीता की कहानी पर कई फिल्में बनाई गई है। ऐसे में बहुत जल्द Ranbir Kapoor की रामायण भी रिलीज होने वाली है। इस सब के बीच रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का ट्रेलर जारी किया गया तो सोशल मीडिया यूजर को आदिपुरुष की याद आई। जी हां, Aadipurush 2023 में प्रभास और कृति सेनन की रिलीज हुई फ़िल्म थी जिसे नेटीजन से काफी नेगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं इस सबके बीच Ramayana: The Legend of Prince Rama का ट्रेलर देखने के बाद फैंस उत्साहित हो गए। गौरतलब है कि 2022 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस एनिमेटेड फिल्म को तारीफ मिली थी।

PM Modi से मिली तारीफ के बाद Ramayana: The Legend of Prince Rama टीम ने कहा धन्यवाद

बता दे कि रामायण द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस राम इसलिए भी खास है क्योंकि इसे जापान और भारत के प्रोड्यूसर ने मिलकर आईकॉनिक बनाने का काम किया है। युगो साको के निर्देशन में बनी Ramayana: The Legend of Prince Rama को 4K में सिनेमाघरों में देखने के लिए अगर आप उत्साहित हैं तो आपकी यह मनोकामना पूरी होने वाली है। 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। वहीं पीएम मोदी से 2022 में Mann Ki Baat में इस फिल्म को मिली तारीफ को टीम याद करती हुई नजर आई है।

Ramayana: The Legend of Prince Rama के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस क्या कह रहे

वहीं Ramayana के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रेजी हैं और इसे Epic बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “यह मेरे द्वारा देखे गए रामायण में से सबसे बेस्ट है।” तो एक ने कहा, “आदि पुरुष टीम कहां है।” प्रभास और Kriti Sanon की आदिपुरुष फिल्म रिलीज होने से पहले और बाद में भी काफी विवादों में रही थी। इसके कई सीन पर बवाल मचा था। निश्चित तौर पर को देखने के बाद एनिमेटेड लवर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

रामायण पर फिल्में तो कई रिलीज हो चुकी है और कई रिलीज होने वाली भी है जिसमें Ranbir Kapoor की रामायण भी काफी चर्चा में है। इस सब के बीच इस एनिमेटेड रामायण यानी Ramayana: The Legend of Prince Rama चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026