Ramayana Trailer Release: भारत की सबसे महंगी फिल्म का ट्रेलर अमेरिका में क्यों हो रहा रिलीज? जानें रणबीर कपूर की रामायण से जुड़ी खास बात

Ramayana Trailer Release: भारत की सबसे महंगी फिल्म रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को अमेरिका में किया जाएगा। इसके बाद भारत में रिलीज होगा। इस मूवी का बजट 4000 हजार करोड़ के आस-पास है।

Ramayana Trailer Release

Picture Credit: Google

Ramayana Trailer Release: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर जल्द लॉन्च होने वाला है। सबसे पहले इसे अमेरिका में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद ये भारत में होगा। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। भगवान राम के जीवन पर आधारित इस मूवी को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज हो रहा है।

Ramayana Trailer Release से पहले जानें खास बातें

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर को भारत में रिलीज ना करके सबसे अमेरिका में जारी करने का प्रमुख कारण मेकर्स की एक सोची-समझी ग्लोबल स्ट्रेटेजी माना जा रहा है। इसे इंटरनेशनल मार्केट एक बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर दिखाई जा रही है। भारी बजट की भरपाई इसी के जरुए निकालने की तैयारी मेकर्स ने की है। लगभग 4000 करोड़ का बजट निकालने के लिए फिल्म को फिल्म को मुनाफा कमाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कमाई करनी होगी। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्तर का VFX देने के लिए DNEG जैसी कंपनी का यूज किया है। वहीं, फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक ऑस्कर विजेता हॉलीवुड संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। इसीलिए इसे हॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर मार्केटिंग रणनीति के तहत पहले अमेरिका और बाद में भारत में रिलीज किया जाएगा।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से जुड़ी खास बातें

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का बजट 4000 करोड़ के आस-पास है। इसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं। मूवी में साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे , अरुण गोविल , अनुपम खेल और साउथ सुपर स्टार यस जैसे सितारे हैं।  फिल्म के विजुअल्स को ‘अवतार’ जैसी भव्यता देने के लिए 8 बार की ऑस्कर विजेता हॉलीवुड कंपनी DNEG को बॉलीवुड मेकर्स ने हायर किया है। फिल्म में भगवान राम का रोल कर रहे रणबीर कपूर ने  शराब छोड़ने के साथ पूरी तरह शाकाहारी बनने जैसा काम किया बै।

Exit mobile version