---Advertisement---

Ramoji Rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजामौली से लेकर जूनियर एनटीआर तक, ​नम दिखी आंखें

Ramoji Rao: फिल्म प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 11:02 पूर्वाह्न

Ramoji Rao
Follow Us
---Advertisement---

Ramoji Rao: हैदराबाद के रामोजी राव ग्रुप के फाउंडर रामोजी राव का शनिवार तड़के के निधन हो गया। 87 साल के क्षेत्र में के दुनिया को छोड़ जाने से लोगों को तगड़ा झटका लगा है।तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने शनिवार को सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बिजनेस से लेकर मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उनका एक अहम योगदान है और उन्हें कई दफा बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अंतिम सम्मान देने पहुंचे सेलेब्स

रामोजी राव के अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म निदेशक एसएस राजामौली संगीतकार एम एम किरवानी सहित जूनियर एनटीआर को देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों की आंखें नम है और निश्चित तौर पर रामोजी राव का इस दुनिया से चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है। रामोजी राव को अंतिम सम्मान दिया गया।

रामोजी राव रहे हैं इन क्षेत्र में दिग्गज नाम

मीडिया जगत से लेकर फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उनका एक अहम योगदान है। ऐसे में लोगों को तगड़ा झटका लगा है। रामोजी फिल्म सिटी का नाम दुनिया भर में काफी चर्चा में है और यहां फिल्में तैयार की जाती है। रिपोर्ट्स की माने तो साल भर में 200 फिल्में बनाई जाती है। इसमें भोजपुरी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ सहित हिंदी की फिल्में शामिल है। वहीं उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर कई बड़े सितारों ने अपना शोक जताया है

भारत रत्न की मांग

हैदराबाद में रामोजी राव ने अपनी अंतिम सांस ली है और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देश भर में वह बिजनेस से लेकर मीडिया के क्षेत्र में अपना एक अहम योगदान दे चुके हैं। वही फिल्म निर्माण के लिए भी वह काफी चर्चा में रहे हैं। उन्हें सम्मानित किया गया था। रामोजी राव की मौत के बाद एसएस राजामौली ने भारत रत्न की मांग की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026