---Advertisement---

क्रिसमस मनाना Ranbir Kapoor को पड़ा भारी! क्या इस गलती की वजह से कानूनी पचड़े में फंसे ‘एनिमल’ एक्टर

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह खास तरीके से क्रिसमस मनाते हुए नजर आए। वीडियो के देखने के बाद यूजर्स इस पर भड़क उठे हैं। यहां तक की पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि अब तक एक्टर के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 28, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। जी हां, दरअसल एक्टर को क्रिसमस मनाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसके बाद एनिमल एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। यहां तक कि उनकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। पूरा मामला चौंकाने वाला है जहां शिकायतकर्ता संजय तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाने तो पहुंचे हालांकि अब तक शिकायत दर्ज हुई नहीं है। इस सब की शुरुआत हुई जब क्रिसमस पर केक काटते हुए रणबीर ने जय माता दी का नारा लगाया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने का आरोप

दरअसल संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा को शिकायत की है कि रणबीर कपूर और उनके परिवार क्रिसमस मनाते हुए केक पर शराब को मिलाते हुए नजर आए और उसके बाद आग लगाकर जय माता दी का नारा लगाया। यह हिंदू धर्म का अपमान है और एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज होनी चाहिए। उनका कहना है कि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा को करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है और ऐसे में एक्टर ने दूसरे धर्म के त्यौहार को मानते हुए जय माता दी का नारा लगाकर हिंदू धर्म का अपमान किया है और वह इससे आहत हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया हंगामा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर खानदान के साथ क्रिसमस को खास तरीके से सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। इस दौरान आलिया भट्ट का रिएक्शन भी देखने लायक है। वहीं अलग तरीके से क्रिसमस बनाना अब एक्टर और उनकी फैमिली को भारी पड़ गया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज होती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और जहां कुछ लोग एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रणबीर रश्मिका के साथ एनिमल फिल्म में नजर आए थे जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 27, 2026