---Advertisement---

क्या किसी फिल्म के लिए Ranbir Kapoor ने बदला हेयर स्टाइल? रामायण की शूटिंग के बीच डैपर लुक को देख लड़कियां क्रेजी

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपने हेयर स्टाइल को बदलकर फैन के बीच लाइमलाइट में आ गए हैं और उनका लेटेस्ट लुक देखने के बाद फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 2:14 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार की लिस्ट में शुमार रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर फैंस के चहेते हैं और अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों से खास छाप छोड़ने वाले रणबीर अब एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और वजह है उनका लेटेस्ट स्टाइलिश लुक। इसमें वह अपने नए हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए दिखे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। कुछ ही समय में उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग तरह-तरह के बाद बनाने लगे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है रणबीर के इस लुक में खास।

न्यू हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करते दिखे Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर के इस नए लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ न्यू हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। इस तस्वीर में उन्होंने अपने लुक को चश्मे से कंप्लीट किया। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह डैपर लुक वाकई फैंस के दिलों को जीतने के लिए काफी है और वह अपने अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं। रामायण फिल्म की शूटिंग के बीच रणबीर का यह हैंडसम हंक वाला हेयर स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इसे देखने के बाद लोग बातें बनाने लगे हैं।

रणबीर के लुक को देखने के बाद लोगों को आई विराट कोहली की याद

इस लुक में रणबीर को देख लोग यह कहने लगे कि क्या रामायण के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी में भी एक्टर जुट चुके हैं। एक यूजर ने लिखा उनका यह डैपर लुक विराट कोहली की याद दिलाता है। दरअसल हेयर स्टाइलिश Aalim Hakim ने इस लुक की झलक लोगों को दिखाई है और इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

किस फिल्म की तैयारी में जुटे रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर नजर आए थे और बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने गर्दा उड़ा दिया। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ है। इस लुक को देखने के बाद एक बार फिर लोग कयास लगा रहे हैं कि उनका यह नया लुक किसी फिल्म के लिए ही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026