---Advertisement---

Ranbir Kapoor ने धमाकेदार एक्टिंग से बनाई अलग पहचान, इन सुपरहिट फिल्मों को देख आप भी कहेंगे ‘ये है सुपरस्टार’

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर का नाम आज टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। उनके लुक से लेकर उनकी फिल्म तक को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। यह बात सच है कि स्टारकिड होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लोग उन पर फिदा हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 3:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: कपूर खानदान का चिराग होने के बावजूद रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। जिनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार थे वहीं स्टारकिड होने के बावजूद रणबीर ने एक्टिंग के मामले में अपनी एक अलग छाप बॉलीवुड की दुनिया में छोड़ चुके हैं। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनकी फिल्मों और उनके स्टाइल को देख क्रेजी होने के लिए तैयार होते हैं। यह बात सच है रणबीर की सुपरहिट फिल्में उन्हें आज यहां तक पहुंचने में मददगार साबित हुई है। ऐसे में 28 सितंबर यानी आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में।

‘रॉकस्टार’ को लोग आज भी करते हैं एंजॉय

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म रॉकस्टार आज भी एक्टर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक को लोगों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं गाने में भी अलग ही क्रेज देखने को मिला और उनकी एक्टिंग को देख लोग घायल हो गए।

संजय दत्त की बायोपिक का नहीं है जवाब

रणबीर कपूर की फिल्म की अगर बात हो रही है तो संजू को कैसे भूल सकते हैं। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी इस फिल्म में रणबीर के लुक को देख शायद हर कोई सोच में पड़ गया क्योंकि वह पूरी तरह से संजय दत्त की कॉपी नजर आ रहे थे। इस फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया।

‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म भी है हिट लिस्ट में

रणबीर कपूर की जिंदगी में ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म काफी खास मायने रखती है क्योंकि यह उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने किस कदर प्यार दिया यह किसी से छिपा नहीं है। फिल्म में उनके रोमांटिक अंदाज से लेकर उनके सीरियस लुक की जमकर सराहना हुई।

‘बर्फी’ फिल्म को भी लोगों से मिला खूब प्यार

प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘बर्फी’ फिल्म में रणबीर ने एक मूक बधिर का किरदार निभाया था। दमदार डायलॉग ना होने के बावजूद एक्टर ने इस फिल्म से अपना जादू दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ा और वह लाइमलाइट में आ गए।

‘राजनीति’ में भी रणबीर ने दिखाई दमखम

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म राजनीति को लोगों ने काफी पसंद किया। यह बात सच है कि इस फिल्म में रणबीर ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। यह फिल्म उनके करियर के लिए काफी जबरदस्त साबित हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment