Ranbir Kapoor ने कहा ‘मेरी बीवी अल्फा है’ तो लोगों को क्यों आई आलिया भट्ट की याद, प्ले बॉय से फैमिली मैन बने एक्टर ने मचाई हलचल

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को प्रमोट करते दिखे उनके पति, सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं क्यों लोग कपल के बारे में बातें बना रहे हैं जो सुर्खियों में है देखें क्यों एक्टर ट्रेंड कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor

Photo Credit- Google Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ और न जाने कितनी एक्ट्रेस के साथ आलिया भट्ट के पति का नाम जुड़ा है लेकिन इस तक के बीच फैमिली मैन किरदार को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल बीते दिन रणबीर कपूर को उनकी पत्नी आलिया की फिल्म अल्फा को प्रमोट करते हुए देखा गया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गए। इस सबके बीच आखिर क्यों लोगों को उनकी पत्नी की याद आई है और कपल जिस तरह से एक दूसरे को सपोर्ट कर देते हैं वह सुर्खियों में है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

रणबीर कपूर से पहले आलिया भट्ट ने किया था पति को प्रमोट

दरअसल रणबीर कपूर को स्पॉट किया गया जहां ब्लैक टी-शर्ट गॉगल्स और ब्लैक कैप में उन्हें देखा गया लेकिन इस दौरान लोगों का ध्यान उनकी टीशर्ट ने खींचा। जहां उन्होंने लिखा था मेरी बीवी एक अल्फा है। वहीं इस वीडियो को देखते ही लोगों ने आलिया भट्ट की एक पुरानी तस्वीर खोज निकाली जहां वह अपने पति रणबीर कपूर की एनिमल को प्रमोट करते हुए दिखी थी। इस दौरान एनिमल लुक को अपने टीशर्ट पर कैरी किया था। उनका यह बॉस अवतार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Ranbir Kapoor को लेकर क्या बोल रहे हैं लोग

वहीं अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस कपल गोल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है और उनके बीच का प्यार सुर्खियों में है। हालांकि कुछ लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं है और इसे पीआर गेम बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को जिस तरह से सपोर्ट करते हैं वह वाकई खास है। एक यूजर ने कहा क्या कपल है तो एक यूजर ने कहा दोनों एक दूसरे को जिस तरह से सपोर्ट करते हैं वह वाकई काफी खूबसूरत है। वहीं एक दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि यह नेपो किड सिर्फ एक दूसरे के ही फैन है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आगे रामायण और लव एंड वार में दिखने वाले हैं।

 

 

Exit mobile version