---Advertisement---

Randeep Hooda: मास्क के पीछे छिपा दिखा बॉलीवुड स्टार! लग्जरी गाड़ियां छोड़ मेट्रो की भीड़ में सादगी वाले अंदाज से फैंस को किया क्रेजी

Randeep Hooda: लग्जरी कारें छोड़ जब आम जनता के बीच घुस गया बॉलीवुड स्टार, बिना किसी सिक्योरिटी के सफर देख लोग हैरान रह गए हैं और फैंस की दीवानगी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 1:00 अपराह्न

Randeep Hooda
Follow Us
---Advertisement---

Randeep Hooda: मुंबई की ट्रैफिक में समय बर्बाद ना हो और वह अपने घर आसानी से पहुंच सके इसके लिए एक एक्टर ने लाखों की की गाड़ियों को छोड़कर मेट्रो में सफर का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। चौका देने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्हें सीट तक नहीं मिली लेकिन रणदीप हुड्डा ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिस तरह से उन्होंने गाड़ी छोड़कर मेट्रो को चुना यह निश्चित तौर पर उनके डाउन टू अर्थ बिहेवियर को दिखाने के लिए काफी है।

Randeep Hooda ने घर पहुंचने के लिए अपनाया स्मार्ट तरीका

रिपोर्ट्स की माने तो रणदीप हुड्डा अंधेरी ईस्ट में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब वह बाहर निकले तब बारिश तेज हो रही थी जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। जो भी बारिश की वजह से ट्रैफिक का हाल देखकर एक्टर ने मेट्रो को अपना विकल्प बनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर काली जींस ब्राउन टी-शर्ट और चेक शर्ट पहने हुए नजर आते हैं और उन्होंने अपने चेहरे को पूरी तरह से मास्क से ढक रखा है।

मेट्रो में अफरातफरी रोकने के लिए रणदीप हुड्डा ने क्या किया

रणदीप हुड्डा की वजह से किसी को भी परेशानी ना हो इसके लिए वह खड़े होकर सफर कर रहे हैं और मास्क से ढके हुए इस चेहरे ने फिलहाल लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा ट्रेंड कर रहे हैं और यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने बारिश के बीच घर पहुंचने के लिए रास्ता निकाला उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है और उनका यह मेट्रो सफर फिलहाल सुर्खियों में है।

वहीं रणदीप हुड्डा की बात करें तो हाल ही में उन्होंने मार्च 2026 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया है। इसके साथ ही इंस्पैक्टर अविनाश सीजन 2 में नजर आए थे वहीं उनकी आने वाली फिल्म श्रद्धा कपूर के साथ ईठा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026