---Advertisement---

घुड़सवारी करते समय Randeep Hudda हुए बेहोश आई गंभीर चोटें, जाने अब कैसी है हालत

Randeep Hudda: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग के जरिए सभी फैंस के दिलों में राज करते हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक हादसे की खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। बता दे कि घुड़सवारी करने के दौरान रणदीप ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 13, 2023 9:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Randeep Hudda: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग के जरिए सभी फैंस के दिलों में राज करते हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक हादसे की खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। बता दे कि घुड़सवारी करने के दौरान रणदीप हुड्डा बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें कई गंभीर चोटें भी आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा के साथ यह घटना कुछ समय पहले ही घटी। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रणदीप हुड्डा को बेड रेस्ट करने की सलाह

डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब रणदीप हुड्डा को बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। रणदीप हुड्डा इससे पहले भी कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। पिछले साल सलमान खान के साथ ‘राधे’ फिल्म की शूटिंग में सीक्वेंस एक्शन शूट करते समय रणदीप हुड्डा चोट लग गई थी। उस दौरान रणदीप हुड्डा को इतनी गहरी चोट लगी थी कि उन्होंने अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी कराई। अब एक बार फिर रणदीप घुड़सवारी करते समय चोटिल हो गए।

Also Read: बार-बार कैमरे के सामने ब्रा बदलती नजर आईं Urfi Javed, Video देख शर्म से झुक जाएंगी आपकी नजरें

इस फिल्म में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

बता दें कि पिछली बार चोट लगने के दौरान रणदीप हुड्डा ने अपनी सर्जरी और स्वास्थ्य जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया था। अब दोबारा चोट लगने के बाद रणदीप हुड्डा के साथ उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अब एक बार फिर ऐसा कहा जा रहा है कि उनको सर्जरी करानी पड़ सकती है। रणदीप हुड्डा के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी वेब सीरीज ‘कैट’ में दमदार एक्शन से सभी फै़स का दिल जीत लिया। एक बार फिर रणदीप हुड्डा कबीर की फिल्म ‘मर्द’ में नजर आने वाले हैं। जो 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read- CAREER TIPS: करना है सभी सपनों को साकार तो बनाएं एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में करियर, खूब कमा सकेंगे पैसे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026