---Advertisement---

‘पाँचवें महीने में मेरा मिसकैरेज हो गया’ सालों बाद छलका Rani Mukherjee का दर्द, बताया कैसे मिली मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉरवे 

Rani Mukherjee: बॉलीवुड की अंजलि यानी रानी मुखर्जी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हाल ही में अभिनेत्री की फ़िल्म मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉरवे (Mrs. Chatterjee vs Norway) रिलीज़ हुई थी जिसमें अभिनेत्री के अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ़ की थी। वहीं फ़िल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर भी ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 11, 2023 6:52 अपराह्न

Rani Mukherjee
Follow Us
---Advertisement---

Rani Mukherjee: बॉलीवुड की अंजलि यानी रानी मुखर्जी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हाल ही में अभिनेत्री की फ़िल्म मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉरवे (Mrs. Chatterjee vs Norway) रिलीज़ हुई थी जिसमें अभिनेत्री के अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ़ की थी। वहीं फ़िल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर भी रानी खबरों में बनी रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुन आप भी चौंक जाएँगे। 

प्रेगनेंसी के पाँचवें महीने में Rani Mukherjee ने खो दिया था बच्चा

मेलबर्न में चल रहे भारतीय फ़िल्म महोत्सव 2023 (Indian Film Festival 2023) के दौरान Rani Mukherjee ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि साल 2020 में वह दूसरी बार प्रेगनेन्ट हुईं थीं लेकिन 5 महीने बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने कहा “शायद यह पहली बार है जब मैं इसके बारे में कोई बात कर रही हूँ क्योंकि आज के समय में आपकी ज़िंदगी के हर पहलू पर खुलेआम चर्चा की जाती है। यहाँ तक की लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपकी फिल्म के बारे में बात करना एक एजेंडा बन जाता है। मैंनें फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस पर बात नहीं की क्योंकि तब ऐसा लगता कि मैं अपने निजी अनुभव के बारे में बोलने की कोशिश कर रही हूं जिससे फिल्म को पब्लिसिटी मिलेगी”।

अपने मिसकैरेज के बारे में खुलास करते हुए Rani Mukherjee ने बताया कि यह 2020 की बात थी। “मैं 2020 के अंत में दूसरी बार माँ बनने वाली थी। मगर दुर्भाग्य से प्रेगनेंसी के पाँचवें महीने में मेरा मिसकैरेज हो गया।” रानी ने यह भी बताया कि मिसकैरेज होने के 10 दिन बाद उन्हें निखिल अडवाणी का फ़ोन आया जिन्होंने उन्हें मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉरवे ऑफ़र की। अभिनेत्री ने बताया “निखिल ने जब मुझे फ़िल्म की कहानी सुनाई तो मुझे इससे जुड़ाव महसूस हुआ और मैंने इसके लिए तुरंत हाँ कह दी”।

साल 2015 में रानी बनी थीं पहली बार माँ 

ग़ौरतलब है कि Rani Mukherjee ने साल 2014 में बॉलीवुड निर्देशक और यश राज फ़िल्म्स (Yash Raj Films) के मालिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के साथ शादी की थी। वहीं इसके एक साल बाद अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने अदीरा रखा है। आपको बता दें कि आख़िरी बार मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉरवे में नज़र आईं रानी अब जल्द ही कोरियोग्राफ़र वैभवी मर्चेंट के  निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म में नज़र आएंगी जिसको लेकर आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाक़ी है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026