---Advertisement---

ट्रोल होने के बाद एंजॉय करते दिखे Ranveer Singh और Deepika Padukone, खुलेआम कुछ इस तरह लुटाया प्यार

Ranveer Singh Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। जहां बीते दिन कैजुअल रिलेशनशिप को लेकर दीपिका के बयान पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। वहीं अब वह अपने पति के साथ अंबानी की पार्टी में नजर आई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2023 12:00 अपराह्न

Ranveer Singh Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh Deepika Padukone: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कॉफी विद करण में नजर आए थे। यहां मस्तानी गर्ल रणवीर के साथ कैजुअल रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कह गई जिसके बाद वह लगातार ट्रोल हो रही है। इस सब के बीच एक बार फिर रणवीर और दीपिका को साथ में स्पॉट किया गया और इस दौरान में एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री देख लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में कपल खूब एंजॉय करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

इस गाने पर किया खुलकर एंजॉय

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह अंबानी की पार्टी जिओ वर्ल्ड प्लाजा ओपनिंग से है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए थे। इस दौरान लोगों की नजरें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर अटक गई है। दरअसल एक वीडियो में रणवीर और दीपिका अरिजीत सिंह की लाइव परफॉर्मेंस को इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान दोनों ‘तेरे हवाले’ गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं।

कैमरे के सामने लुटाया प्यार

हालांकि एक और वीडियो चर्चा में है जिसमें कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका और रणवीर नीता अंबानी से बात करते हुए नजर आए। इसी दौरान रणवीर कैमरे की परवाह किए बिना अपनी पत्नी यानी दीपिका को किस कर लेते हैं और दोनों जिस तरह से एक दूसरे के साथ खड़े हैं इसे देख दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। हालांकि कुछ लोग इसे फेक भी बता रहे हैं।

आपस में अनबन की खबर

इस इवेंट में दीपिका और रणवीर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। दरअसल कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर के रिलेशनशिप पर तमाम कमेंट्स आ रहे थे। कहा जा रहा था कि ये कपल अलग होने वाले हैं और उनके बीच आपस में अनबन है। अब रणवीर और दीपिका की पब्लिक अपियरेंस को देख लोगों के बीच कुछ और ही चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Gera Dixit

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 4, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026