---Advertisement---

Ranveer Singh ने 26/11 घटना के साथ पहलगाम और रेड फोर्ट ब्लास्ट पर क्या कहा जिसने मचाई हलचल, शाहरुख खान के सामने बने ‘रियल हीरो’

Ranveer Singh: ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 के दौरान रणवीर सिंह ने 26/11 मुंबई अटैक के रियल हीरो को सम्मानित करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। इसके अलावा उन्होंने पहलगाम अटैक और दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से एक्टिंग में कुछ ऐसा कमाल दिखा चुके हैं कि फैंस उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। बहुत जल्द वह धुरंधर फिल्म में नजर आएंगे लेकिन इस सब के बीच ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट को लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। जहां 26/11 घटना से लेकर पहलगाम और दिल्ली ब्लास्ट पर रिएक्ट करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान ने हलचल मचा दी जहां वह 26/11 के रियल हीरो श्री सदानंद दाते को लेकर कुछ ऐसा कहते हैं जो उनकी नेकदिली और देश के लिए सम्मान को बताने के लिए काफी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और क्यों शाहरुख खान भी है चर्चा में।

26/ 11 घटना के रियल हीरो की तारीफ में क्या बोले Ranveer Singh

इस दौरान रणवीर सिंह ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट के दौरान पहलगाम अटैक में जांबाज लोगों को अमर बताया और उन्हें याद किया। इसके साथ ही 26/ 11 घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी उन्होंने दुख जताया। इस सबके बीच 26/11 के हीरो श्री सदानंद दाते को स्टेज पर स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, “जीवन के 35 साल इन्होंने देश को समर्पित कर दिए 26/11 के बाद QRTs, ATCs ऐसे कई सिस्टम बनाने में इन्होंने अपना योगदान दिया।”

सदानंद दाते को लेकर रणवीर सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

इसके आगे रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि “क्राइम ब्रांच, ईओडब्ल्यू, फोर्स एटीएस, एनआईए, स्टडी आर्गेनाइजेशन में अपनी जिम्मेदारी संपूर्ण निष्ठा से निभाई। पुणे में जन्म, कॉमर्स में मास्टर्स, मॉनिटरिंग ऑफ़ इकोनॉमिक्स ऑफेंस में पीएचडी और किताबों से प्यार, जोरदार तालियां स्टेज पर स्वागत करिए अपने महाराष्ट्र की शान डॉक्टर सदानंद दाते जी।” गौरतलब है कि सदानंद दाते वही शख्स है जो देश को हमेशा याद रखे जाएंगे। 26/11 मुंबई अटैक में घायल होने वाले वह पहले शख्स थे जो अजमल कसाब और अबू इस्माइल पर प्रतिक्रिया देकर इसे मोड़ दिया था।

शाहरुख खान सहित सितारे रहे इस इवेंट में मौजूद

दरअसल रणवीर सिंह के अलावा ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 के दौरान शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, रजत बेदी, रकुल प्रीत सिंह, मनीषा कोइराला और अनु मलिक जैसे सेलेब्स भी मौजूद रहे। जहां एक्टर ने अपनी दिल की बात की। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ रणवीर धुरंधर में नजर आने वाले हैं जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026