---Advertisement---

न्यूड फोटोशूट से लेकर गर्लफ्रेंड्स तक जब सुर्खियों में रहे Ranveer Singh, इस क्रिकेटर की वाइफ को भी कर चुके हैं डेट

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से जादू चलाने के अलावा ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। चॉकलेटी हीरो अपने अंदाज से हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं।वहीं बीते साल न्यूड फोटोशूट में तहलका मचा दिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से जादू चलाने के अलावा ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। चॉकलेटी हीरो अपने अंदाज से हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं।वहीं बीते साल न्यूड फोटोशूट में तहलका मचा दिया था। यह पहली बार नहीं है जब एक्टर की निजी जिंदगी चर्चा में आई हो। दीपिका पादुकोण को डेट करने से पहले भी उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट हमेशा चर्चा में रही है। दीपिका से पहले भी उनका नाम कई बार जुड़ चुका है। जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं रणवीर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

इस फोटोशूट से मचा हंगामा

2022 में रणवीर अचानक सुर्खियों में आ गए थे जब उनका एक न्यूड फोटोशूट चर्चा में आया था। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था और इतना ही नहीं उनपर समाज में अश्लीलता फैलाने के लिए केस भी दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर रणवीर आज भी चर्चा में रहते हैं और उनके नाम यह कॉन्ट्रोवर्सी दर्ज हो चुकी है। अपने अंदाज से रणवीर हर बार चर्चा में आ जाते हैं।

गर्लफ्रेंड की लिस्ट है चौंकाने वाली

अगर रणवीर की गर्लफ्रेंड की लिस्ट की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण ही नहीं धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल से लेकर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। जी हां, शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका से पहले रणवीर कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। कई हसीनाओं को डेट करने के बाद उन्हें अपने सपनों की रानी मिली है। दीपिका और रणवीर को लोग काफी पसंद करते हैं।

अहाना देओल संग जुड़ा था नाम

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर अपने कॉलेज के दिनों में धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर यह खबरें कई बार चर्चा में रही है। यह भी कहा जाता है कि रिश्ता कुछ ही दिनों का था और बाद में अहाना रणवीर से ब्रेकअप कर आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी।

अनुष्का संग आई थी डेटिंग की खबरें

रणवीर सिंह की पहली फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ और इस दौरान उन्हें विराट की पत्नी अनुष्का से प्यार हो गया था। दोनों की डेटिंग की खबरें भी चर्चा में आई थी लेकिन बहुत जल्द उनके ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी।

परिणीति चोपड़ा संग जुड़ा था नाम

राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को भी रणवीर सिंह डेट कर चुके हैं। जी हां, ‘लेडीज वर्सेस रिकी’ फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गया था। इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सोनाक्षी को भी डेट कर चुके हैं रणवीर

इतना ही नहीं फिल्म ‘लुटेरा’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने के समय सोनाक्षी और रणवीर के अफेयर की भी खबरें आने लगी थी। कहा जा रहा था कि यह एक साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने चाहते थे और दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट भी किया गया था। यह कहानी भी अधूरी रह गई और बाद में रणवीर को मिला दीपिका का साथ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Sunita Ahuja

जुलाई 1, 2026

Vijaya Mehta

जुलाई 1, 2026