---Advertisement---

‘इतनी अच्छी हिंदी कैसे…’ Ranveer Singh देंगे 1000 लड़कियों को साक्षरता की सौगात, ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच इस तरह जीता दिल

Ranveer Singh: पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत धुरंधर एक्टर ने आखिर क्या कहा है। किस तरह से लोगों के दिल को जीतने में कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 2:01 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत धुरंधर की सफलता के बाद लालबागचा राजा पहुंचे एक्टर ने 1000 लड़कियों को साक्षर बनाने की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में उन्होंने जब इस बात की घोषणा की तो सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर लोग क्रेजी हो गए हैं। हालांकि फैंस का दिल तो किसी और चीज ने जीत लिया जहां रणवीर सिंह की हिंदी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है कि धुरंधर फिल्म के बाद वह काफी हद तक बदल गए हैं। इतना ही नहीं आइए जानते हैं इस दौरान एक्टर ने क्या कहा है जो दिल जीतने के लिए काफी है।

Ranveer Singh ने की इस संकल्प की घोषणा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News18.com (@cnnnews18)

रणवीर सिंह लालबागचा राजा में दर्शन करने के बाद कहते हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। एक्टर ने आगे कहा कि “पहले का साल मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा बप्पा की कृपा से हम यहां आए हैं। उनके दर्शन करने उनको धन्यवाद कहने। उनका आशीर्वाद लेने के लिए अपने जीवन के सफर के लिए, गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़ कर 1000 बेटियों के पढ़ाई लिखाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं।”

रणवीर सिंह की सेवा संकल्प पर लोग क्या कर रहे रिएक्ट

इसके अलावा रणवीर सिंह ने कहा कि आशा करता हूं कि बप्पा प्रसन्न होंगे होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर होगा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सेवा संकल्प से जुड़कर अपने जिम्मेदारी की घोषणा कर दी है जहां वह हजार लड़कियों को शिक्षित करने में एम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह के द्वारा की गई इस घोषणा को देखने के बाद लोग कमेंट करने में पीछे नहीं है। जहां कुछ लोग उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों का यह कहना है कि धुरंधर के बाद रणवीर सिंह काफी बदल गए हैं।एक यूजर ने कहा इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लिया तो एक ने कहा बॉलीवुड का रियल हीरो यह है।

निजी जिंदगी की बात करें तो बेटी दुआ के बाद दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ रिलीज होगी। बहुत जल्द उनकी फिल्म प्रलय रिलीज होने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026