---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 में काम के लिए तरस रहे Ranvir Shorey का दिखा बदला अंदाज! महेश भट्ट विवाद के बीच इस दिन होगी वेब सीरीज रिलीज

Ranvir Shorey: रणवीर की अपकमिंग वेब सीरीज बहुत जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमें वह धमाका मचाने वाले हैं। आइए जानते हैं जिओ सिनेमा पर कब स्ट्रीम हो रही है सीरीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 6:21 अपराह्न

Ranvir Shorey
Follow Us
---Advertisement---

Ranvir Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाले रणवीर शौरी टॉप 3 तक पहुंचे थे और वह अपनी जिंदगी के हर किस्से को सामने रखने में पीछे नहीं रहे। शो उन्होंने कई दफा इस बात का खुलासा किया कि बाहर उनके पास काम नहीं था इसलिए वह शो में आए हैं। तो दूसरी तरफ जिओ सिनेमा पर उनकी अपकमिंग वेब सीरीज शेखर होम की झलक दिखाई गई है जिसमें उनका बदला हुआ अंदाज देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में आए हैं रणवीर शौरी।

Ranvir Shorey जासूस के लुक में

रणवीर शौरी ने इसकी झलक इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को दिखाई है और इस दौरान जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा कि “दुनिया के सबसे बड़े जासूस को भी अपराध समझने के लिए एक साथी की जरूरत होती है। ‘शेखर होम’ 14 अगस्त को सिर्फ जिओ सिनेमा प्रीमियम पर।”

बदले नजर आएंगे रणवीर

इस दौरान रणवीर शौरी काफी बदले बदले नजर आते हैं और उनका लुक भी इंटेंस से भरपूर है। इस वीडियो को जब फैंस ने देखा तो सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए प्यार लुटाने लगे। जहां एक यूजर ने लिखा फाइनली काम मिल गया तो दूसरे ने कहा वाह एक ने कहा या फाइनली। एक ने कहा ऑल द बेस्ट रणवीर।

पूजा भट्ट मामले पर तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि रणवीर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं क्योंकि लंबे समय के बाद उन्होंने पूजा भट्ट संग रिश्ते को लेकर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इशारों इशारों में सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया कि महेश भट्ट ने झूठी कहानी बनाई पूजा भट्ट के भाई ने उन पर हमला करने का भी प्रयास किया था। उन्होंने यह भी कहा कि 25 साल पुरानी बातें हैं अब इस समय वह नहीं पड़ना चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026