Rashmika Mandanna: साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस और विजय देवरकोंडा की पत्नी बन चुकी नेशनल क्रश के फैंस के लिए 5 अप्रैल का दिन काफी खास है क्योंकि आज रश्मिका मंदाना अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह सच है कि अपनी खूबसूरती से लोगों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में स्पॉट होती है और सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती है। क्या आपको पता है कि आखिर वह स्किन का किस तरह से ख्याल रखती हैं। इस बारे में डॉक्टर की क्या राय है कि वह डर्मेटोलॉजिस्ट अप्रूव सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं।
Rashmika Mandanna की यह आदत है एक्सपर्ट अप्रूव स्किन केयर टिप्स
दरअसल रश्मिका मंदाना कहती है कि “उनकी डर्मेटोलॉजिस्ट ने उन्हें एक सनस्क्रीन कंपैक्ट दिया और कहा कि आपको दिनभर सनस्क्रीन दोबारा लगानी पड़ेगी और आप शूटिंग में भी इसे अपने साथ रखे, यह काम आएगा।” इस बारे में डॉक्टर रुचि अग्रवाल जिन्हें 23 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है वह कहती है कि रश्मिका मंदाना की यह आदत मुझे काफी अच्छी लगी। वह अपने साथ कंपैक्ट सनस्क्रीन को रखती है क्योंकि यह बहुत समझदारी की बात है। बहुत से लोग सुबह सनस्क्रीन लगाते हैं और फिर उसे लगाना भूल जाते हैं लेकिन असल में इसका फायदा तब मिलता है जब आप इसे बार-बार लगाते हैं।
सनस्क्रीन लगाते समय क्या ध्यान रखना है जरूरी
रश्मिका मंदाना की इस आदत को लेकर एक्सपर्ट बताती है कि सनस्क्रीन कंपैक्ट को दिन के दौरान आप आसानी से लगा सकते हैं और यह मेकअप के ऊपर भी आपको प्रोटेक्शन देता है। इस दौरान एक्सपर्ट यह भी कहती है कि आप जिस स्पंज या ब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे साफ रखना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि इसमें लगी हुई बैक्टीरिया, तेल और गंदगी आपके मुंहासे की वजह बन सकती है।
रश्मिका मंदाना की तरह सनस्क्रीन को बार-बार लगाना आपके लिए भी जरूरी है ताकि आपकी त्वचा की बेहतर देखभाल हो सके और इससे आपको बड़ा फर्क भी दिख सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
