---Advertisement---

लड़कियों को छोटे बालों के साथ भी अट्रेक्टिव बना सकते हैं Rashmika Mandanna के ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स, आप भी अपनाएं

आज हम आपके लिए Rashmika Mandanna के ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स लाए हैं जो लड़कियों को छोटे बालों के साथ भी अट्रेक्टिव दिखासकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 12, 2024 1:22 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी शानदार एक्टिंग का परचम लहराने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एक्टिंग ही नहीं उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। लोगों को उनके स्टाइलिश लुक्स काफी ज्यादा पसंद आते हैं लेकिन, आपको बता दें रश्मिका के लुक्स ही नहीं हेयरस्टाइल्स भी काफी बेहतरीन होते हैं। अगर आपके भी छोटे बाल हैं तो अट्रेक्टिव दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स अपना सकती हैं।

Rashmika Mandanna के ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स

चलिए अब रश्मिका मंदाना के ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि आप उन्हें कैसे बना सकती हैं।

सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल

अपने छोटे बालों के साथ अट्रेक्टिव दिखने के लिए आप रश्मिका मंदाना का यह सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल्स अपना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल के लिए आपको अपने बालों को थोड़ा-थोड़ा कर्ल करना है जिससे वह और ज्यादा छोटे न हो और आप पर अच्छे भी दिखें।

मिड पार्टीशन फ्रंट फ्लिक्स हेयरस्टाइल

छोटे बालों के साथ अक्सर लड़कियां ट्रेडिशनल कपड़े नहीं पहन पाती क्योंकि उन्हें लगता है वह उनपर अच्छे नहीं दिखेंगे। लेकिन अगर आपने रश्मिका का यह मिड पार्टीशन फ्रंट फ्लिक्स हेयरस्टाइल अपना लिया तो आप ट्रेडिशनल में छोटे बालों के साथ भी अच्छी दिखेंगी। इसके लिए आपको दोनों साइड से बाल पिन करने हैं और एक साइड से फ्लिक्स निकालने हैं।

मेसी डाउन पोनी हेयरस्टाइल

अपने इस मेसी डाउन पोनी हेयरस्टाइल में रश्मिका मंदाना काफी अट्रेक्टिव और जानलेवा दिख रही हैं। अगर आप अपने छोटे बालों के साथ भी अट्रेक्टिव दिखने की चाह रखती हैं तो, आप उनका यह मेसी डाउन पोनी हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

मिड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर हेयरस्टाइल

स्ट्रेट हेयर हर किसी पर अच्छे दिखते हैं, यहीं अगर आप आउटिंग पर लोगों की अटेंशन बटोरनी चाहती हैं तो आपको रश्मिका का यह मिड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर हेयरस्टाइल भी ट्राई करना चाहिए। इस हेयरस्टाइल से आपके बाल थोड़े बड़े भी दिखेंगे और आप अट्रेक्टिव भी लगेंगी।

साइड पार्टीशन हेयरस्टाइल

साइड पार्टीशन हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में है और अगर आप एक पार्टी परफेक्ट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो, आपको रश्मिका मंदाना का यह साइड पार्टीशन हेयरस्टाइल कैरी करना चाहिए। अगर आप इस हेयरस्टाइल को और भी अच्छा बनाना चाहती हैं तो आप आगे के बालों को कर्ल कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026