---Advertisement---

बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार है Raveena Tandon की बेटी, इस स्टारकिड के साथ होगी जबरदस्त लॉन्चिंग

Raveena Tandon’s Daughter: साल 2023 की शुरुआत होने के साथ जहां एक तरह इस साल की बिग बजट फिल्मों के रिलीज होने की चर्चा है वहीं ये बात की भी सुर्खियां है कि कौन कौन से स्टार किड इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आपको बता दें, इस साल एक्ट्रेस रवीना टंडन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 20, 2023 6:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raveena Tandon’s Daughter: साल 2023 की शुरुआत होने के साथ जहां एक तरह इस साल की बिग बजट फिल्मों के रिलीज होने की चर्चा है वहीं ये बात की भी सुर्खियां है कि कौन कौन से स्टार किड इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आपको बता दें, इस साल एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। राशा अभी 17 साल की है और उनकी लॉन्चिंग को लेकर पूरी तैयारी भी हो चुकी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस स्टारकिड के साथ डेब्यू करने वाली है राशा

जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने राशा को लॉन्च करने की जिम्मेदारी ली है और उन्होंने अपनी इस अपकमिंग फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया है। ये फिल्म एक्शन एडवेंचर बेस्ड होगी और अभी इस फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है। बता दें राशा के साथ इस फिल्म से एक और स्टार किड भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी स्पेशल किरदार में नजर आएंगे। वहीं बात करें राशा की तो वो इन दिनों मशहूर स्टार किड्स में से एक है और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।

Also Read: Vickey Kaushal की तरह रहना चाहते हैं फिट तो अपनाएं ये Fitness Tips, नहीं छोड़ना होगा जंक फूड

रवीना के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार हैं राशा

राशा के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 74 हजार फॉलोवर्स है जो उनकी ताजा अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर राशा आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती है। अपने पोस्ट्स में वो फैमिली के साथ भी काफी तस्वीरें शेयर करती है और इनमे उनकी अपनी मॉम रवीना के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खूबसूरती के मामले में भी राशा बॉलीवुड अदाकारों से पीछे नहीं दिखती है। राशा अपनी मॉम रवीना के कदमों पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस करियर में उन्हें अपनी मॉम और डैड अनिल थडानी से पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

Also Read: Rojgar Mela 2023 में PM मोदी ने 71,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई साल की…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026