---Advertisement---

खाने को लेकर Rekha की ये हेल्दी आदतें ताउम्र दे सकती है आपको खूबसूरती! 71 की उम्र पार होने के बाद भी ढाती है कहर

Rekha: यह सच है कि 72 साल की एक्ट्रेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है लेकिन क्या आपको पता है कि वह कैसे खुद को कुछ इस हद तक हेल्दी रखती है। निश्चित तौर पर इसमें उनकी डाइट का खास योगदान है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Rekha
Follow Us
---Advertisement---

Rekha: यह सच है कि कुछ एक्ट्रेस की उम्र का अंदाजा उन्हें देखकर तो बिल्कुल नहीं लगाया जाता है और इस सबके बीच अगर सबसे ज्यादा खूबसूरत स्टाइलिश दिवा की बात करें तो लिस्ट में 72 वर्षीय रेखा का नाम भी शामिल है। देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी खूबसूरती का असली राज डाइट है जिसका ध्यान वह बखूबी रखती है। उनकी कुछ हेल्दी डाइट हैबिट्स उनके लिए असली खूबसूरती का राज है जिसे आप भी चाहे तो ट्राई कर सकते हैं। आपको भी इससे फायदा हो सकता है। आज 10 अक्टूबर को देखा अपना 71वां जन्मदिन मना रही है और ऐसे में आइए जानते हैं वह सीक्रेट।

डाइट को लेकर Rekha का क्या है सीक्रेट

अगर डाइट सीक्रेट की बात करें तो एक्ट्रेस के लिए कहा जाता है कि वह कम खाना पसंद करती है। बताया जाता है कि वह घर का सिंपल खाना खाना पसंद करती हैं जिसमें हरी सब्जियां और दाल शामिल है। वह अपने डाइट में सलाद और दही लेना कभी नहीं भूलती है।

खुद को इस तरह एनर्जी देती हैं एक्ट्रेस

इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि रेखा खुद को एनर्जेटिक करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि वह अपनी त्वचा और पाचन को हेल्दी रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे पिस्ता अखरोट और बादाम खाती हैं।

 

आखिर क्या है रेखा की ग्लोइंग त्वचा का राज

कहते हैं कि त्वचा को हेल्दी रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है और ऐसे में 72 साल की एक्ट्रेस भी इस बात का खास ध्यान रखती है। कहा जाता है कि वह दिन भर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं और इसके अलावा जूस का सेवन करती हैं।

क्या नहीं खाती हैं एक्ट्रेस

इसके अलावा रेखा इस बात का भी ध्यान रखती है कि आखिर वह अपनी डाइट में क्या ना ले और ऐसे में वह जंक फूड, ज्यादा तेल और चीनी खाने से बचती है। वह प्राकृतिक फलों का सेवन करती है और मिठाइयों से पूरी तरह से दूर रहती है। फ्राइड फूड मसाले खाने से भी बचती है।

डिनर को लेकर इस नियम को फॉलो करती है रेखा

71 साल की एक्ट्रेस इस बात का खास ध्यान रखती है कि वह डिनर जल्दी कर लें। ऐसे में वह शाम 7 के बाद कुछ भी खाने से बचती है और यह उनकी आखिरी डाइट होती है।

हमारी तरफ से भी रेखा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 9, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 9, 2026