---Advertisement---

सुशांत की मौत के 4 साल बाद Rhea Chakraborty ने खुद को कहा सबसे बड़ा ‘गोल्ड डिगर’, सुनकर सुष्मिता भी हो गई अवाक, देखें वीडियो

Rhea Chakraborty:सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को काफी ट्रोल किया गया था और उन्हें गोल्ड डिगर कहा गया था और कुछ ऐसा ही हाल रहा ललित मोदी के साथ रोमांस करने के बाद सुष्मिता सेन का। ऐसे में जब दोनों साथ मिले तो रिया ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 3:35 अपराह्न

Rhea Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

Rhea Chakraborty: 4 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई सवाल उठाए गए थे। लोगों ने यहां तक कि उन्हें गोल्ड डिगर और बहुत कुछ कहा। कई गंभीर आरोप लगने के बाद रिया को जेल की सलाखों के पीछे भी रहना पड़ा लेकिन वह लोगों के बीच काफी चर्चा में है। वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर खुद को गोल्ड डिगर कहते हुए सुष्मिता सेन के साथ कंपटीशन करती नजर आई। आइए जानते हैं क्यों है दोनों हसीनाएं चर्चा में।

सबसे बड़ा गोल्ड डिगर कौन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो रिया चक्रवर्ती के नए शो चैप्टर 2 का टीजर है। दरअसल इस शो में सुष्मिता सेन उनकी पहली गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली है। इस टीजर में सुष्मिता के साथ रिया गोल्ड डिगर कहे जाने को लेकर बात करती दिखीं। वह इस वीडियो में सुष्मिता सेन से कहती है कि क्या आपको पता है कि सबसे बड़ा गोल्ड डिगर कौन है। सुष्मिता हैरान रहती है मैं हूं सबसे बड़ी गोल्ड डिगर। इसके बाद सुष्मिता हैरान रह जाती है और फिर दोनों हाई-फाईव करते हैं।

दोनों हसीनाओं को बुलाया गया था गोल्ड डिगर

आपको याद हो कि सुष्मिता सेन को भी ललित मोदी के साथ खुलेआम रोमांस करना भारी पड़ा था और उन्हें गोल्ड डिगर बुलाया गया था। वहीं रिया चक्रवर्ती को सुष्मिता सेन से पहले सुशांत सिंह राजपूत को लेकर गोल्ड डिगर बुलाया गया था।

Rhea Chakraborty ने बताया जीवन का चैप्टर 2

इस दौरान उन्होंने इस शो के टीज़र को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं कल ही 32 साल की हुई हूं और यह कितना शानदार सफल रहा है यह पिछले 4 साल बदलाव विकास और खुद का एक ऐसा संस्करण बनाने के बारे में रहा है जिसके बारे में मैं आखिरकार अच्छा महसूस कर रही हूं। जश्न मनाने के लिए हम कुछ खास बात शुरू कर रहे हैं। ऐसे बेहतरीन लोगों को आमंत्रित करना जिन्होंने जीवन में अपना चैप्टर 2 देखा है और सबसे पहले बेहतरीन सुष्मिता सेन से बेहतर कौन हो सकता है। मैं बचपन से ही उनका सम्मान करती आई हूं और मैं अभी भी इस बात से हैरान हूं कि कैसे वह जीवन को चुनौती देती रहती है और उसमें जीती रहती हैं। हमने जीवन प्यार और विकास से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026