---Advertisement---

Rhea Chakraborty मानुषी छिल्लर के एक्स बॉयफ्रेंड से फरमा रही इश्क! सुशांत और बंटी सचदेह के बाद क्या इस अमीरजादे से हुआ प्यार

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है और उनके रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ रही है। कहा जा रहा है कि इस बार एक्ट्रेस की जिंदगी में बिजनेसमैन की एंट्री हुई है और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले रिया का नाम बंटी सचदेह के साथ जुड़ा था लेकिन दोनों के रिलेशनशिप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 12:15 अपराह्न | Updated: अगस्त 30, 2023 2:40 अपराह्न

Rhea Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिलहाल काफी चर्चा में है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और एक्ट्रेस पर तमाम तरह के आरोप लगाया जा रहे थे। कहा जा रहा था कि सुशांत की मौत के पीछे रिया चक्रवर्ती ही जिम्मेदार है। एक्ट्रेस सुशांत की मौत के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार वजह है उनकी निजी जिंदगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो रिया की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हुई है और वह एक दिग्गज बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन अटकलों का बाजार लगातार गर्म है।

इस बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में है रिया

रिपोर्ट्स की माने तो रिया चक्रवर्ती बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही है। वहीं निखिल के बारे में कहा जा रहा है कि वह जेरोधा कंपनी के फाउंडर है और शेयर और फंड्स में इन्वेस्टमेंट करते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक साथ रिलेशनशिप में हैं और पिछले कुछ समय से डेट कर रहे हैं। फिलहाल इस बारे में कोई पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कयासों का दौड़ लगातार जारी है।

मानुषी को डेट कर चुके हैं निखिल

वहीं निखिल फिलहाल चर्चा में आ गए हैं क्योंकि रिया से पहले मानुषी छिल्लर को भी डेट कर चुके हैं और किसी समय में एक साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के साथ में घूमने से लेकर होली डे तक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऐसे में निखिल और रिया का रिलेशनशिप सुर्खियों में है और यह माना जा रहा है कि मानुषी के एक्स बॉयफ्रेंड अब रिया के साथ हैं।

बंटी सचदेह संग जुड़ा था रिया का नाम

रिया चक्रवर्ती की बात करें तो वह पहले सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेह के भाई बंटी सचदेव को भी डेट कर चुकी है। जी हां, कुछ समय पहले यह माना जा रहा था कि विराट कोहली के मैनेजर बंटी सचदेह को रिया चक्रवर्ती डेट कर रही हैं लेकिन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी और ऐसे में अब बिजनेसमैन को रिया डेट कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026