---Advertisement---

Rhea Chakraborty का आलीशान घर देखकर फराह खान रह गई शॉक्ड, देख लोग बोले ‘सुशांत का पैसा है…’

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ने बताया कैसे उनकी जिंदगी बदल गई और ट्रोल हो रही है। वहीं इस दौरान फराह खान उनके कमरे को देखकर शॉक्ड रह गई। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Rhea Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा जिसे बेइज्जती का सामना करना पड़ा वह थी उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड जिस पर बातें बनाने में लोग पीछे नहीं रहे। यह सच है कि लंबे समय तक कानूनी शिकंजा और जेल जाने के बाद रिया चक्रवर्ती अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और चैप्टर 2 की शुरुआत की है। इस सबके बीच फराह खान उनके घर पहुंची और उनके आलीशान रूम देखकर दंग रह गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। एक बार फिर रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो पर लोग उन्हें गोल्डडिगर और सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते नजर आए हैं।

Rhea Chakraborty की आलीशान जिंदगी देख फराह खान के उड़े होश

फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिया चक्रवर्ती के घर के इस वीडियो को शेयर किया जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फराह उनके आलीशान रूम को देखकर दंग रह जाती है और यह कहती है यह कोई कमरा नहीं है पगली बल्कि इसको पूरा घर बोलते हैं। जहां रिया अपना वार्डरोब दिखाती हुई नजर आती है जिसमें फुटवियर से लेकर उनकी ड्रेस तक के जबरदस्त कलेक्शन देखे जाते हैं।

रिया चक्रवर्ती को लेकर लोग उड़ाने लगे मजाक

वहीं इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती की आलीशान जिंदगी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “सुशांत का पैसा है।” एक ने कहा यह सब सुशांत का है। एक ने लिखा गोल्ड डिगर तो एक ने कहा यह आदित्य ठाकरे की वजह से है तो एक ने कहा महेश भट्ट ने दिया होगा। एक ने लिखा कहां से पैसा आता है तो एक यूजर ने कहा सुशांत का पैसा यही लगा है।

सुशांत सिंह राजपूत कंट्रोवर्सी की वजह से बदल गई जिंदगी

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन इस बात का खुलासा किया था कि उनकी कंट्रोवर्सी की वजह से उनके पिता की नौकरी चली गई थी। रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर को बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की काफी अच्छी नौकरी मिली थी लेकिन कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था। भाई को कॉर्पोरेट में नौकरी नहीं मिल रही थी। आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने अपना खुद का क्लॉथिंग ब्रांड और पॉडकास्ट चैप्टर 2 शुरू करने का फैसला किया था।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

अगस्त 18, 2026

Liver Health

अगस्त 18, 2026

Health Tips

अगस्त 18, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 17, 2026

Viral Video

अगस्त 17, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3

अगस्त 17, 2026