---Advertisement---

मिर्जापुर एक्टर Ali Fazal के घर आईं खुशियां, हीरामंडी एक्ट्रेस Richa Chadha ने बेटी को दिया जन्म

Richa Chadha: अली फजल और ऋचा के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं लगातार बधाई, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2024 4:48 अपराह्न

Richa Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Richa Chadha: मिर्जापुर एक्टर अली फजल और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के घर नए मेहमान आ चुके हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा मां बन गई है और उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कपल ने खुद दी है। सोशल मीडिया पर स्टार कपल को लोग बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान ऋचा लगातार एक्टिव रही हैं और अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में रही। आइए जानते हैं पूरी खबर।

इस दिन दुनिया में आई बेबी गर्ल

रिपोर्ट के मुताबिक एक मीडिया के हवाले से कपल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि हमें 16 जुलाई 2024 को एक हेल्दी बेबी गर्ल के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं। प्यार ऋचा और अली फजल।

अली फजल पर प्यार लुटाती दिखीं Richa Chadha

फिलहाल इसे लेकर कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर ऋचा या अली में से किसी ने नहीं दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले अली फजल के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर ऋचा ने लिखा था, “इतना सुख प्रेम दुनिया में क्या ला सकता है सिवाय प्रकाश की किरण के। इस अविश्वसनीय यात्रा मे मेरा साथी बनने के लिए धन्यवाद अली फजल इस जीवन और कई और जीवन में तारों और आकाशगंगाओं के माध्यम से हम प्रकाश के योद्धा, करुणा, सहानुभूति उपचार और सबसे बढ़कर प्रेम की संतान को पैदा करें। आमीन।”

सुर्खियों में हैं कपल

अक्सर कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं अली फजल और ऋचा। 2015 में डेटिंग के बाद 2020 में शादी के बंधन में बंधे यह कपल अब एक बच्चे के पेरेंट्स बन चुके हैं। जहां आखिरी बार अली को मिर्जापुर 3 में देखा गया वहीं ऋचा हीरामंडी में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026