---Advertisement---

भारत से प्यार करने वाली Rihanna के मुंबई आने से मची हलचल, क्यों ग्लोबल सेंसेशन ने फैंस को दिया सरप्राइज

Rihanna: मुंबई आई पॉप सिंगर तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और लोग उनके अचानक भारत आने को लेकर हैरान हैं। हालांकि इस सबके बीच आखिर क्या है वजह जिसके लिए 2 साल बाद वह भारत पहुंची है। 

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 4:22 अपराह्न

Rihanna
Follow Us
---Advertisement---

Rihanna: ग्लोबल सेंसेशन जिन्हें दुनिया भर में फैंस दीवानों की तरह चाहते हैं और उनकी एक जबरदस्त पापुलैरिटी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पॉप सिंगर रिहाना की जो फिलहाल अपने मुंबई दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। मार्च 2024 में अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने वाली सिंगर को जब एक बार फिर से 2 साल बाद मुंबई में देखा गया तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सबके बीच फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर वह अचानक भारत क्यों आई है।

क्यों भारत आई पॉप सिंगर रिहाना

रिहाना की इस अचानक मुंबई आने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर बात कर रहे हैं लेकिन इस सबके बीच रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह अपने ब्यूटी ब्रांड फेंटी ब्यूटी के लॉन्च के लिए भारत आई है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि वह भारत में अपने ब्रांड को लॉन्च कर सकती है।

Rihanna ने भारत को लेकर किया था प्यार का इजहार

पिछली बार जब रिहाना से पैपराजी ने यह पूछा था कि उन्हें भारत आकर कैसा लगा तब उन्होंने जवाब दिया था कि वह भारत से बहुत प्यार करती है। यह सच है कि दुनिया की सबसे ज्यादा महंगे कलाकारों में से एक रिहाना ने कई ग्रेमी अवार्ड को अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही मेकअप ब्रांड के साथ-साथ फैशन ब्रांड की भी मालकिन है।

रिहाना को लेकर इस कदर दिखा क्रेज

जहां रिहाना को ब्लैक लुक में मुंबई में स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग क्रेज़ी दिखाई दे रहे है। पॉप सिंगर ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस के साथ प्यार लुटाया और इस दौरान मुस्कुराती हुई नजर आई। वहीं पैपराजी भी उन्हें देखकर उत्साहित नजर आए और रि रि रि की शोर सुनाई देने लेगी।
Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026