---Advertisement---

Rihanna Viral Video: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में जलवा दिखाएंगी रिहाना, इस गाने पर रिहर्सल करती आई नजर

Rihanna Viral Video: फिल्हाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इस वेडिंग बैश पर लोगों की नजरे हैं। प्री वेडिंग फंक्शंस को एंजॉय करने के लिए न सिर्फ बॉलीवुड सितारे बल्कि इंटरनेशनल सेंसेशन भी पहुंचे हैं और इस लिस्ट में पॉप सेंसेशन रिहाना का नाम भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2024 11:35 पूर्वाह्न

Rihanna Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rihanna Viral Video: फिल्हाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इस वेडिंग बैश पर लोगों की नजरे हैं। प्री वेडिंग फंक्शंस को एंजॉय करने के लिए न सिर्फ बॉलीवुड सितारे बल्कि इंटरनेशनल सेंसेशन भी पहुंचे हैं और इस लिस्ट में पॉप सेंसेशन रिहाना का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर रिहाना को रिहर्सल करते हुए देखा गया। जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शंस की तैयारी से कुछ वीडियो लीक हुए हैं जिसमें एक भव्य स्टेज पर रिहाना नजर आ रही है।

Rihanna Viral Video में ‘डायमंड’ गाने पर रिहर्सल करती आई नजर

मिली जानकारी के मुताबिक रिहाना इस फंक्शन में ‘डायमंड’ गाने पर परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। वहीं उनकी लिस्ट में बर्थडे केक, राइट नाउ, विले थॉट्स स्टे और लव शामिल है। फिलहाल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिहाना अपनी परफॉर्मेंस का रिहर्सल करती हुई नजर आ रही है। 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाली इस भव्य कार्यक्रम के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Rihanna Viral Video परफॉर्म करने के लिए भारी भरकम फीस चार्ज

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ‘आल ऑफ द लाइट्स’ पर परफॉर्म करती हुई रिहाना नजर आ रही है। वहीं यह Rihanna Viral Video फिल्हाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। मिली जानकारी के मुताबिक रिहाना इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए भारी भरकम फीस चार्ज की है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन आमतौर पर रिहाना एक प्राइवेट सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए 12 करोड़ से लेकर 66 करोड़ तक चार्ज करती हैं।

बैश में ये वीआईपी मेहमान आएंगे नजर

इस प्री वेडिंग फंक्शंस में अरिजीत सिंह, प्रीतम प्राक, दिलजीत दोसांझ, हरिहरन और अजय अतुल जैसे सिंगार नजर आने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड सितारों की बात करें तो दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन शाहरुख खान और उनकी फैमिली, जाह्नवी कपूर, रानी मुखर्जी, बोनी कपूर, ओरी, एटली, आदित्य ठाकरे अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026