---Advertisement---

Rise And Fall: इस कंटेस्टेंट से मिली दगाबाजी तो Pawan Singh को Dhanashree Verma ने बनाया हमदर्द, फ्लर्ट का आरोप लगाने के बाद बदले जज्बात

Rise And Fall: राइज एंड फॉल में बीते दिन धनश्री वर्मा ने पवन सिंह पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था लेकिन इस सबके बीच उन्होंने यह कहा है कि वह शो में एक ही शख्स पर भरोसा कर सकती है। आइए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2025 2:57 अपराह्न

Rise And Fall
Follow Us
---Advertisement---

Rise And Fall: एमएक्स प्लेयर के शो राइज एंड फॉल में इस वीडियो को देख इतना तो तय है कि रिश्ते कभी भी बदल सकते हैं। पवन सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिन धनश्री वर्मा द्वारा लगाए गए फ्लर्टिंग के आरोप की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। जहां युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ ने कहा था कि उन्हें Pawan Singh काफी अलग-अलग लगते हैं क्योंकि वह सब के साथ फ्लर्ट करते हैं। इस सबके बीच Rise And Fall के न्यू एपिसोड को आप स्ट्रीम कर सकते हैं जहां फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस दौरान Dhanashree Verma को नयनदीप रक्षित से दगाबाजी मिलती है तो वह पवन सिंह के बारे में कुछ ऐसा कहती है जो चर्चा में है।

नयनदीप रक्षित से मिला राइज एंड फॉल में धोखा तो टूटी धनश्री वर्मा

Rise And Fall में पहले अल्टीमेट रुलर नयनदीप रक्षित बन गए हैं और ऐसे में एमएक्स प्लेयर ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, “अल्टीमेट रुलर बन के लिया नयनदीप ने धनश्री को बिट्रे।” जहां टास्क में यह कहा जाता है कि नयनदीप एक कंटेस्टेंट को चुनकर अल्टीमेट रुलर के पहले दावेदार बना सकते हैं। इस दौरान नयन जो Dhanashree Verma के साथ काफी क्लोज नजर आए वह उन्हें छोड़कर अर्जुन बिजलानी का नाम लेते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस उन्हें स्टुपिड और इमैच्योर के साथ-साथ डिस्गस्टिंग बताती है। वह कहती है इस बंदे को सिर्फ एक बार पार्टी में मिले हो घर के बाहर।

पवन सिंह के लिए Rise And Fall में क्या सोचती हैं धनश्री वर्मा

वहीं राइज एंड फॉल वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि Dhanashree Verma नयनदीप रक्षित और Pawan Singh के आगे कहती है कि “मैं इस घर में सच्ची में अगर किसी को ट्रस्ट कर सकती हूं वह है पवन जी। बाकी सब गेम खेल रहे हैं।” इस दौरान धनश्री वर्मा Rise And Fall कंटेस्टेंट आदित्य नारायण से यह कहती भी नजर आती है कि मैंने उसे कितना सपोर्ट किया है। इस दौरान वह रोती हुई नजर आती है। राइज एंड फॉल प्रोमो को देखने के बाद एक बार फिर पवन सिंह और धनश्री चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026