---Advertisement---

क्या ‘छावा’ से चार कदम आगे निकलेगी रितेश देशमुख की Raja Shivaji, जबरदस्त क्रेज के बीच विक्की कौशल ने दिया रिव्यू

Raja Shivaji: छावा को मात देकर राजा शिवाजी से मराठी ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो पाएगें रितेश देशमुख की फिल्म। आइए जानते हैं इसे लेकर बात करते हुए आखिर विक्की कौशल ने क्या कहा जो निश्चित तौर पर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Raja Shivaji
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji: 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार  रितेश देशमुख पिछले लंबे समय से राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निश्चित तौर पर फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं इस सबके बीच इसे लेकर छावा एक्टर ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।फिल्म रिलीज से पहले आइए जानते हैं आखिर विक्की कौशल ने रिव्यू क्या दिया है। क्या राजा शिवाजी एक और रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रह पाएंगे। आइए जानते हैं फिल्म रिलीज से पहले किस कदर क्रश देखा जा रहा है और इस पर विक्की कौशल ने क्या शॉकिंग प्रतिक्रिया दी है।

Raja Shivaji को लेकर विक्की कौशल ने दी ये शॉकिंग राय

राजा शिवाजी को लेकर बात करते हुए विक्की कौशल ने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर फैंस का दिल जीत सकता है। जी हां, विक्की जिन्होंने छावा से मराठी ऑडियंस को खूब इंप्रेस करने में कामयाब हुए थे। इस सबके बीच अब उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मराठी सिनेमा ने इस तरह का एक्शन सीक्वेंस कभी देखा होगा।” यह लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा देने के लिए काफी है।

कब रिलीज हो रही है रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म

विक्की कौशल और रितेश देशमुख की बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “दो मशहूर कहानियां ऐसी परफॉर्मेंस से जो सच में उनके साथ न्याय करती हैं! एडवांस बुकिंग शुरू है (U/A 16+) (मराठी) आज ही अपने टिकट बुक करें! ‘हिंदवी स्वराज्य के फाउंडर’ ‘राजा शिवाजी’ 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में।”

छावा को क्या टक्कर दे पाएगी राजा शिवाजी

दिव्या दत्ता, रश्मिका मंदाना, और अक्षय खन्ना के साथ छावा लेकर विक्की कौशल ने फैंस को खूब इंप्रेस किया था। इसने दुनिया भर में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और इसकी वजह से खूब चर्चा में रही। इसके अलावा बात करें रितेश देशमुख की राजा शिवाजी की तो इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। अब इसकी कमाई देखना दिलचस्प है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026