---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया-रणवीर की फिल्म को देखने के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि यह कॉमेडी ड्रामा लोगों को काफी पसंद आएगी। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2023 1:55 अपराह्न

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि यह कॉमेडी ड्रामा लोगों को काफी पसंद आएगी। वहीं इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां हाल ही में टीजर रिलीज को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आलिया भट्ट ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।आइए जानते हैं आखिर कब होगा टीजर रिलीज।

रणवीर और आलिया की फिल्म को लेकर लोग हैं एक्साईटेड

आलिया भट्ट ने इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा है कि फिल्म के मेकर्स टीजर को 20 जून को रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़नी लाजमी है। वैसे अगर इस फिल्म की बात करें तो इसके कई मजेदार पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसमें रणबीर और आलिया काफी कलरफुल नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रणवीर और आलिया की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म में दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखा पाती है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

रणवीर ने कहीं ये बात

आलिया ही नहीं रणवीर सिंह और करण जौहर भी अपने इंस्टाग्राम से फिल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए टीजर को लेकर घोषणा करते नजर आए। इस बारे में रणवीर सिंह ने लिखा, “हम लोग जल्द ही प्यार के सीजन में एंट्री करने के लिए तैयार है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज होगा।”

मल्टी स्टारर यह फिल्म इस दिन होगी रिलीज

अगर रणवीर और आलिया की फिल्म की बात करें तो यह 28 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी। करण जौहर को इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं और ऐसे में 25वीं एनिवर्सरी के साल पर यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, रॉनित रॉय, शबाना आजमी, भारती सिंह और अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026