---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: अनन्या ही नहीं ये स्टार्स भी कैमियो से लगाएंगे तड़का, क्या यह है हिट कराने का फॉर्मूला!

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ फिलहाल काफी सुर्खियों में है। जहां बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। ट्रेलर को देख लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन एक और चीज ने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 1:36 अपराह्न

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ फिलहाल काफी सुर्खियों में है। जहां बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। ट्रेलर को देख लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन एक और चीज ने ट्रेलर में लोगों का ध्यान खींचा और वह है एक गाने के सिक्वल में अनन्या पांडे का नजर आना। अब अनन्या के इस कैमियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब यह खबर भी सामने आ रही है कि सिर्फ अनन्या ही नहीं और स्टार किड्स भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस के लिए यह खबर वाकई काफी हैरान कर देने वाली है। आइए जानते हैं आखिर रणबीर और आलिया की फिल्में कौन-कौन से स्टार्स लगाएंगे तड़का।

ये स्टार किड्स चलाएंगे गाने में अपना जादू

रिपोर्ट की मानें तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अनन्या पांडे के अलावा भी कई स्टार भी नजर आने वाले हैं। यह अपनी कैमियो रोल से दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिश करते हुए दिखेंगे। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक अनन्या पांडे के अलावा वरुण धवन, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी फिल्म में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं लोग एक साथ इतने स्टार किड्स को एक साथ इंजॉय कर सकेंगे। फिलहाल अनन्या पांडे का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं यह लेटेस्ट अपडेट लोगों के लिए वाकई किसी से कम नहीं है। रिपोर्ट की मानें तो ये स्टार्स गाने में छोटा कैमियो करेंगे।

फिल्म को लेकर लोग हैं एक्साइटेड

अगर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में रणवीर और आलिया के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं फिल्म में रोमांस के साथ साथ इमोशनल टच भी है और यह एक फैमिली एंटरटेनर साबित होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म को लोग काफी पसंद करेंगे लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। करण जौहर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026