---Advertisement---

Rohit Shetty Firing में मास्टरमाइंड ने फिल्म की तरह घटना को दिया अंजाम, स्कूटर से रेकी की कहानी हिला देगा दिमाग

Rohit Shetty Firing: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में एक नया मोड़ आया है जहां स्कूटर की कहानी ने लोगों का दिमाग हिला दिया। मास्टरमाइंड ने एक तगड़े प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया लेकिन शुभम अभी भी फरार चल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Rohit Shetty Firing
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Shetty Firing: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसकी जांच पुलिस अलग-अलग पहलू से कर रही है और ऐसे में चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन मास्टरमाइंड शुभम लोनकर अभी भी फरार चल रहा है। रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना को फिल्म की तरह अंजाम दिया गया और इसे कुछ इस तरह से बनाया कि पुलिस भी दंग है। वहीं सब के बीच रेकी की खबर सामने आई है जहां कहा जा रहा था कि पिछले कुछ दिनों से रोहित के घर की स्कूटर से रेकी की जा रही थी।

कौन है मास्टरमाइंड जिसके इशारे पर हुई Rohit Shetty के घर शूटिंग से पहले हुई रेकी

हालिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना में जो लेटेस्ट पहलू सामने आया है वह यह है कि आरोपी डायरेक्टर के घर की रेकी कर रहे थे। आरोपी जिस स्कूटर से घटनास्थल से फरार हुए वह वही स्कूटर था जिससे वह रेकी कर रहे थे। स्कूटर की कहानी भी पुलिस को पता चल गई है जहां कहा जा रहा है कि यह आनंद मारोटे के नाम पर रजिस्टर्ड था जिसे पुणे से 30000 में खरीदा गया था। 2009 में खरीदे गए इस स्कूटर को करीब 12 दिन पहले आरोपी आदित्य गायकवाड़ को 30000 में ही बेचा था। हालांकि इसके पीछे आदित्य नहीं बल्कि मास्टरमाइंड शुभम लोनकर था जिन्होंने इसके पैसे भुगतान किया।

मास्टरमाइंड ने Rohit Shetty Firing को कुछ इस तरह दिया अंजाम

कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विले पार्ले रेलवे स्टेशन पहुंच और वही स्कूटर खड़े करके ट्रेन से मुंबई से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मास्टरमाइंड शुभम अभी भी फरार चल रहा है जिसने इस पूरे करने को अंजाम दिया था। जिस शख्स ने स्कूटर का इंतजाम किया था उसे मास्टरमाइंड सिग्नल एप के जरिए कनेक्ट करता था ताकि इसकी जानकारी किसी को ना मिल सके। इसके अलावा वह आरोपी जिन्होंने स्कूटर को मुंबई पहुंचाया था उन्हें यह पता नहीं था कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को अंजाम देना है।

फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की तरह तक जाने के लिए जुटी हुई है और रोहित शेट्टी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रही है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026