Rohit Shetty Shooting: बॉलीवुड में सिंघम जैसी फ्रेंचाइजी देने वाले रोहित शेट्टी की बात करें तो उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कहा जा रहा है कि उनके जुहू स्थित घर में फायरिंग की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुबह तड़के 3 बजे 4 राउंड की फायरिंग की गई है। हालांकि इस दौरान रोहित शेट्टी कहां थे और क्या कर रहे थे इसकी फिलहाल पुष्टि होनी बाकी है। रेडिट पर यूजर्स आशीष चंचलानी और लॉरेंस बिश्नोई का नाम ले रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।
कहां थे Rohit Shetty Shooting के समय
media reporting gun shots fired outside rohit shetty house rn
byu/falconwantspies inBollyBlindsNGossip
रोहित शेट्टी शूटिंग की घटना की बात करें तो मुंबई पुलिस के मुताबिक फिल्ममेकर के घर पर 4 राउंड की फायरिंग खबर सामने आई है। जूहू स्थित घर के आसपास सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी हताहत की घटना ना हो। फिल्हाल इस बात की अभी फिलहाल कोई भी पुष्टि नहीं की गई की रोहित शेट्टी शूटिंग के दौरान कहां पर थे लेकिन कहा जा रहा है कि फायरिंग के समय किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं आई है।
रोहित शेट्टी शूटिंग की घटना पर क्या बोल रहे यूजर्स

बता दें कि रोहित शेट्टी पहले स्टार नहीं है जिनके घर पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि इससे पहले सलमान खान, कपिल शर्मा जैसे कई स्टार के घर पर फायरिंग की खबर सामने आई थी। इस खबर को रेडिट पर शेयर किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा एकाकी की वजह से चंचलानी के हेटर्स इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। एक ने कहा, “किसी को पता है कि इसके पीछे की कौन वजह है। क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर से।” हालांकि यह यूजर्स के अपने रिएक्शन हैं लेकिन पुलिस इसकी जांच में जुट चुकी है।
लॉरेंस विश्नोई का क्यों हो रहा जिक्र
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी और उनके घर पर फायरिंग जैसी घटनाएं हो चुकी है। वहीं आशीष चंचलानी की एकाकी को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था तो दूसरी तरफ अंतिम बार उन्हें सिंघम अगेन में देखा गया था। टीवी पर खतरों के खिलाड़ी शो को लेकर भी वह चर्चा में रहते हैं।





