---Advertisement---

कौन है Roshni Walia जिनकी मां दे रही न्यू पैरेंटिंग को रुख, प्रोटेक्शन से लेकर ड्रिंक और पार्टी करने पर देती है जोर

Roshni Walia: सन ऑफ सरदार 2 एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने अपनी मां को लेकर जो कहा वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और यह नई परवरिश की ओर इशारा करती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2025 4:11 अपराह्न

Roshni Walia
Follow Us
---Advertisement---

Roshni Walia: रोशनी वालिया जो बहुत जल्द अजय देवगन की फिल्म Son Of Sardaar 2 में नजर आने वाली है। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जहां वह भावुक होती हुई नजर आई थी। इस सब के बीच अपनी मां की परवरिश को लेकर उन्होंने जो कहा उसे जानने के बाद यूजर्स शॉक्ड रह गए हैं। आम तौर पर समाज में मां अपनी बेटी को पार्टी, ड्रिंक और उन सभी चीजों को करने के लिए मना करती है जिसे समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता है। हालांकि Roshni Walia की मां उन्हें अलग तरह की परवरिश देती है और खुद उन्हें प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने से लेकर ड्रिंक तक की सलाह देती है।

सक्सेस के पीछे रोशनी वालिया ने मां का बताया हाथ

सन ऑफ सरदार 2 एक्ट्रेस Roshni Walia ने खुद इस बारे में खुलासा किया और उन्होंने कहा कि उनकी मां उन्हें काफी अलग तरीके से परवरिश दे रही है। वह कहती हैं कि अगर हुआ घर पर रहती है तो उनकी मां उन्हें यह कहती है कि बाहर जाओ पार्टी करो मस्ती करो लेकिन इस दौरान उसे हमेशा प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने की सलाह देती है। उनकी मां का कहना है कि कुछ भी करो लेकिन प्रोटेक्शन जरूरी है। मस्ती करने में कोई मनाही नहीं है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक के सफर के पीछे अपनी मां को श्रेय देती हुई नजर आई और कहा कि वह काफी खुले विचारों की है।

देखिए कैसे अलग है Roshni Walia की मां

रोशनी वालिया ने Hauterrfly के साथ बातचीत में कहा कि छोटे शहर को छोड़कर सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आने तक में उनकी मां का काफी बलिदान रहा है। उनसे मुझे काफी कुछ सीखने को भी मिला। वह कहती हैं कि मैं बड़ी हो रही हूं और मेरी मां आजादी और मार्गदर्शन देती है। वह जो भी कहती हैं वह मुझे काफी ट्रेंडी लगता है। उन्होंने कहा कि मेरी मम्मी मुझे हमेशा उत्साहित करती हैं। वह कहती हैं अगर तुम कुछ करती हो तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करो। मेरी बहन को भी वही समझाती थी। Son Of Sardaar 2 एक्ट्रेस को पार्टी में जाने ड्रिंक करने और एंजॉय करने के लिए कहती है।

सन ऑफ सरदार 2 एक्ट्रेस Roshni Walia की मां की बातें न्यू मदरहूड और परवरिश का इशारा करती है जिसकी चर्चा हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026