---Advertisement---

17 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ धमाल मचाने आएंगे Saif Ali Khan! फोटो देख फैंस बोले- फिर से होगा ‘ता रा रम पम’

Saif Ali Khan: सिद्धार्थ आनंद के साथ बहुत जल्द तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सैफ अली खान, तस्वीर शेयर कर फिल्ममेकर ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2024 2:16 अपराह्न

Saif Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान बहुत जल्द मशहूर फिल्ममेकर के साथ धमाल मचाने वाले हैं। लोगों का कहना है कि इसकी झलक खुद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है। खास बात यह है कि यह दूसरी दफा है जब इस फिल्ममेकर के साथ नजर आने वाले हैं करीना कपूर के पति। जी हां, 17 साल पहले वह डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ नजर आए थे। वहीं एक बार फिर दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल डायरेक्टर ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

ब्लैक कलर में ट्विन करते दिखे Saif Ali Khan सिद्धार्थ

दरअसल सिद्धार्थ आनंद ने अपनी दो तस्वीर सैफ अली खान के साथ शेयर की है जिसमें वे दोनों ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। दोनों अलग-अलग पोज देकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं उनका पोस्ट लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। दोनों टशन स्टाइल में लोगों को एक्साइड कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान की यह तस्वीर हंगरी की है वही दोनों का रिश्ता काफी खास भी है।

लोग दे रहे इस तरह रिएक्शन

इस तस्वीर को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने लिखा, “लॉर्ड की जय हो।” तो एक ने कहा स्पाई यूनिवर्स न्यू कैरक्टर, एक ने कहा अब होगा ता रा रम पम। एक यूजर का कहना है ओल्ड जोड़ी वापस आ गया है।

इस फिल्म में दिखे थे सैफ और सिद्धार्थ

फिलहाल इस बारे में आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम ज्वेल थीफ है जिसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल करेंगे। बता दें कि ‘ता रा रम पम’ के जरिए सिद्धार्थ आनंद सैफ अली खान के साथ नजर आए थे जिसमें रानी मुखर्जी भी थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026