---Advertisement---

Saiyaara Box office Collection Day 1: Ajay Devgn की सुपरहिट Raid 2 को पछाड़ Ahaan Panday की फिल्म ‘सैयारा’ ने बनाया रिकॉर्ड, Mohit Suri की मूवी का कलेक्शन चौंका देगा

Saiyaara Box office Collection Day 1: AAhaan Panday की फिल्म 'सैयारा' ने अजय देवगन की मूवी रेड 2 को पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन मूवी ने बहुत ही अच्छी कमाई की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 19, 2025 1:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 19, 2025 4:50 अपराह्न

Saiyaara Box office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Saiyaara Box office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस को एक बार फिर हलाने फिल्म मेकर Mohit Suri आ गए हैं। उनकी फिल्म सैयारा को रिलीज कर दिया गया है। Aneet Padda और Ahaan Panday स्टारर फिल्म ने पहले ही दिन ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस लव स्टोरी ने पहले दिन अपनी कमाई से Box Office Collection पर रिकॉर्ड कायम करते हुए इसी साल की सबसे हिट मूवी में गिने जाने वाली Ajay Devgn की Raid 2 को पछाड़ दिया है। अगर आपने मोहित सूरी की ज़हर ,कलयुग , मर्डर 2 , आशिकी 2 और एक विलेन फिल्म को देखा है तो यकीन मानिए ये लव स्टोरी भी आपको पसंद आ सकती है।

Saiyaara Box office Collection Day 1: Ajay Devgn की Raid 2 पर भारी पड़ी Ahaan Panday की फिल्म Saiyaara

सिंगर और राइटर की दिल छू लेने वाली ये दर्दभरी ‘सैयारा’ फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Picture Credit: Sacnilk

अहान पांडे की ये डेब्यू फिल्म लगभग 45 करोड़ के बजट से बनी हुई है। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 20 करोड़ की कमाई की है। आपको बता दें, अजय देवगन की फिल्म रेड 2 भी इसी साल रिलीज हुई थी। लगभग 50 से 60 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर 173 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है।

Picture Credit: Sacnilk

इस फिल्म की ऑपनिंग डे की कमाई को Mohit Suri की मूवी ‘सैयारा’ ने पछाड़ दिया है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Mohit Suri की फिल्म सैयारा की स्टोरी क्या है?

अहान पांडे की ये पहली फिल्म है। इसमें उन्होंने एक सिंगर की भूमिका निभाई है। वहीं, Aneet Padda एक अच्छे राइटर के रोल में हैं। ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। लेकिन जब ये मिलते हैं तो प्यार के गुल खिलते हैं। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा होता है, दोनों को अलग होना पड़ जाता है। इसे देखने के बाद आपके आंसू निकल आएंगे। हार्ट ब्रेक करने वाली इस फिल्म पर फैंस के बहुत ही अच्छे रिव्यू हैं। मोहित सूरी की ये फिल्म पसंद आ सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026