---Advertisement---

Prabhas संग Salaar 2 मेकर्स के स्पेशल अनाउंसमेंट को देख Vijay Thalapathy की तरफ से कहीं गई ये बात, फैंस बोले- 1000 करोड़

Salaar 2: प्रभास की फिल्मों के लिए इंतजार कर रहे हैं लोगों को मेकर्स की तरफ से तोहफा मिला है क्योंकि उनकी तीन फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों सालार 2 है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2024 6:16 अपराह्न

Salaar 2
Follow Us
---Advertisement---

Salaar 2: कल्कि 2898 AD, सालार, बाहुबली जैसी फिल्मों से रंग जमाने वाले प्रभास (Prabhas) की दुनिया दीवानी है। ऐसे में 8 नवंबर का दिन लोगों के लिए काफी खास हो गया क्योंकि मेकर्स ने न सिर्फ सालार 2 (Salaar 2) की घोषणा की है बल्कि इसके साथ-साथ रिबेल स्टार ने Hombale Films के साथ तीन फिल्में साइन की। ऐसे में सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और निश्चित तौर पर प्रभास को लोग बधाइयां देने लगे। आइए देख जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसके बाद चर्चा में आ गए रिबेल स्टार। आखिर क्या है इस कॉन्ट्रैक्ट में खास।

Prabhas की Salaar 2 की हुई घोषणा

होम्बले फिल्म ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “हम सभी को बहुत-बहुत बधाई prabhasxHombalFilms हमें रिबेल स्टार प्रभास के साथ तीन फिल्मों की एक शानदार साझेदारी में शामिल होने पर गर्व है जो भारतीय सिनेमा के स्तर का जश्न मनाती है और इसे दुनिया भर में ले जाने का लक्ष्य रखती है। यह सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की घोषणा है जो अविस्मरणीय होंगे, मंच तैयार है और आगे का रास्ता असीम है तैयार हो जाइए क्योंकि सालार 2 के साथ यात्रा शुरू हो रही है।”

Salaar 2 घोषणा के बाद यूजर्स हुए क्रेजी

वहीं इस अनाउंसमेंट को सोशल मीडिया पर देखने के बाद एक्टर थलापति विजय की टीम की तरफ से रिबेल स्टार प्रभास को बधाई दी गई है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “हजार करोड़ का मैं सोचने लगा।”

https://twitter.com/Subhamsingh100/status/1854826762884018663

एक ने कहा तीन और फिल्में सालार 2, एक फिल्म प्रशांत वर्मा के साथ तो दूसरी लोकेश कनगराज के साथ। वहीं सोशल मीडिया पर और यूजर्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Salaar 2 एक्टर Prabhas की फिल्मों का है लोगों को इंतजार

‘सालार 2’ को लेकर फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं हालांकि इसके बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार 2023 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 700 करोड़ की कमाई की। जहां तक प्रभास की बात करें तो दीपिका पादुकोण के साथ कल्कि 2898 AD में उन्हें काफी पसंद किया गया। अब इन फिल्मों का लोग इंतजार करने लगे। इसके अलावा अगर उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो प्रभास ‘राजा साब’, ‘स्पिरिट’ और कल्कि 2 का लोगों को इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026