---Advertisement---

Salim Kumar Death: पीढ़ियों तक क्यों याद किया जाएगा एक्टर का दिल जीत लेने वाला अंदाज, मॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति

Salim Kumar Death: मलयालम के सुपरस्टार जिन्होंने अपनी कॉमेडी से लेकर एक्टिंग तक से लोगों का दिल जीता है वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। सोशल मीडिया पर एक अलग शोक की लहर देखी जा रही है जहां कई सुपरस्टार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Salim Kumar Death
Follow Us
---Advertisement---

Salim Kumar Death: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मलयालम एक्टर सलीम कुमार का शनिवार को कोच्चि में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 56 साल के थे और अपने जिंदादिली के लिए जाने जाते थे। यह निश्चित तौर पर मॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए किसी शोक से कम नहीं है और इंडियन सिनेमा के लिए अपूर्णिय क्षति है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर साउथ दिग्गज सुपरस्टार्स तक दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए। 56 साल की उम्र में उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपना वह अमित योगदान दिया है जिसे सदियों तक नहीं भूला जा सकता है। वहीं ममूटी से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन तक ने शोक व्यक्त किया है।

कैसे हुई सलीम कुमार की मौत

बता दे कि नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार को बीते दिन को कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। फैंस दिल से दुआ कर रहे थे कि वह शायद ठीक हो जाए लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से वह हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को पीछे छोड़कर चले गए। रिपोर्ट की माने तो उन्हें लिवर सिरोसिस, किडनी की बीमारी और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज थी। कई साल पहले, सिरोसिस का पता चलने के बाद उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था।

सलीम कुमार ने कुछ इस तरह जीता चाहने वालों का दिल

सलीम कुमार का बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अहम योगदान था और यही वजह है कि इंडियन सिनेमा के लिए उन्होंने नेशनल अवार्ड जीते। न सिर्फ एक जबरदस्त एक्टर बल्कि वह बेहतरीन कॉमेडियन, लेखक और डायरेक्टर थे। टैलेंट से भरे हुए स्टार ने अपने जबरदस्त टैलेंट से लाखों फैंस का दिल जीता। अपना योगदान दिया जिसकी वजह से उन्हें वीडियो तक याद किया जाएगा। एक साथ इतने टैलेंट को लिए हुए इस एक्टर ने न सिर्फ कॉमिक रोल बल्कि अपने सीरियस रोल्स में भी जबरदस्त छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

साउथ के इन सितारों ने दी Salim Kumar को भावुक श्रद्धांजलि

ममूटी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए x प्लेटफार्म पर सलीम कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “सलीम, जो तुम्हें हंसाता था, सोचने पर मजबूर करता था, कभी-कभी रुलाता था, अब तुम ही हो जो मुझे रुलाते हो…भाई, तुम्हारा जाना कभी न खत्म होने वाला दुख है।” वहीं सलीम कुमार को लेकर एक्टर-फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, “अलविदा सलीम एट्टा। यादों के लिए शुक्रिया।”

रिपोर्ट की माने तो सलीम कुमार का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे एर्नाकुलम के नॉर्थ परावूर में उनके घर पर होगा।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026