Salman Khan के इंतजार में चित्रांगदा सिंह दिखी बेसुध, ईद से पहले ‘मातृभूमि’ के ‘चांद देख लेना’ ने बढ़ाई बेताबी

Salman Khan: क्या ईद के मौके पर मातृभूमि का गाना चांद देख लेना रिलीज होने के लिए तैयार है। क्लिप दिखाकर भाईजान ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए देखते हैं कैसे सुर्खियों में आ गए हैं।

Salman Khan

Photo Credit- Google Salman Khan

Salman Khan: कोई भी त्यौहार हो जश्न को दोगुना करना बॉलीवुड के भाईजान को पता है और यही वजह है कि ईद के बीच न सिर्फ उन्होंने अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान के नाम को बदलकर लाइमलाइट बटोर चुके हैं। वहीं इस सबके बीच इसके एक और मातृभूमि गाने ‘चांद देख लेना’ के टीजर को जारी कर चुके हैं। निश्चित तौर पर ईद से पहले चांद देख लेना चर्चा में है जो फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर रहा है। यह प्यार में डूबे लोगों के लिए काफी खास है। सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री लाजवाब है और उन्हें देखकर इतना तय है कि यह केमिस्ट्री किसी को भी दीवाना बना दे।

मातृभूमि सॉन्ग में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का दिखा रोमांटिक अंदाज

मातृभूमि के नए आने वाले गाने चांद देख लेना की झलक दिखाते हुए सलमान खान ने एक रोमांटिक वीडियो जारी किया जिसके साथ लिखा, “मातृभूमि का यह गाना चांद देख लेना तुम्हें हम नजर आएंग।” इसके साथ ही क्लिप में दिखाई देता है कि चित्रांगदा सिंह अपने पति के इंतजार में नजरें बिछाए बैठी हुई है। चांद को निहार रही है। आसपास दिए जल रहे हैं और वह सलमान खान के लिए इंतजार कर रही है। मातृभूमि में सलमान खान भारतीय सेना के करनल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक ऑफिसर की पत्नी के तौर पर चित्रांगदा को देखना भी दिलचस्प होने वाला है।

Salman Khan ने फैंस को दिया ईद का तोहफा

हालांकि सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि चित्रांगदा सिंह अपने पति के लिए इंतजार में है। वीडियो को देखकर फैंस इसकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह गाना सिर्फ सुना नहीं जाएगा इसे महसूस किया जाएगा ब्यूटीफुल लाइन। ईद पर देखने की तैयारी करो।

बैटल ऑफ से मातृभूमि बनी सलमान खान की फिल्म चर्चा में

फिलहाल के लिए बैटल ऑफ गलवान की रिलीज तारीख 17 अप्रैल बताई जा रही है लेकिन कहा जा रहा है कि यह अगस्त की जा सकती है सकती है लेकिन फिलहाल इस पर मेकर्स की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। चित्रांगदा सिंह के साथ सलमान खान की फिल्म निर्देशन की जिम्मेदारी अपूर्व लाखिया ने संभाली है। हालांकि सबके बीच क्या सलमान खान इस गाने को ईद के मौके पर रिलीज करते हैं इस पर नजर रहने वाली है।

 

 

Exit mobile version