---Advertisement---

क्या Salman Khan मशहूर DJ वेगस थिवियोस के साथ मचाएंगे धमाल? वायरल फोटो देख बढ़ी लोगों की बेताबी

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर किसी ने किसी वजह से बने रहते हैं। वह अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों में अलग छाप छोड़ चुके हैं। यह बात सच है कि कई हस्तियों की जिंदगी को संभालने में सलमान खान का खासा योगदान रहा है। इस सबके बीच सलमान के फैंस के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2024 1:16 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर किसी ने किसी वजह से बने रहते हैं। वह अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों में अलग छाप छोड़ चुके हैं। यह बात सच है कि कई हस्तियों की जिंदगी को संभालने में सलमान खान का खासा योगदान रहा है। इस सबके बीच सलमान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वह दुनिया भर में मशहूर डीजे के साथ काम करने वाले हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। दरअसल एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है। आइए देखते हैं आखिर क्या है सलमान को लेकर चर्चा में।

Salman Khan और DJ वेगस थिवियोस पोज देते आए नजर

दरअसल डीजे दिमित्री वेगस थिवियोस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें Salman Khan ग्रे टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। तो दिमित्री उनके साथ जबरदस्त पोज देते हुए दिखे। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिग्गज सलमान खान के साथ फिर से जुड़ना काफी शानदार रहा। जो आने वाला है उसके लिए आप सब तैयार नहीं हैं।” इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि दोनों बहुत जल्द किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं लेकिन आखिर वह क्या होगा इस पर अभी भी बज बरकरार है। निश्चित तौर पर फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है।

Salman Khan को लेकर DJ वेगस थिवियोस ने कहीं थी यही बात

हाल ही में डीजे दिमित्री ने कहा था कि उन्हें इंतजार है कि वह सलमान खान के साथ काम करें क्योंकि यह उनकी चाहत है। वहीं कुछ दिनों के बाद यह फोटो वायरल होने पर फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं। सलमान खान के साथ काम करने की उनकी चाहत पूरी होने वाली है। वहीं वायरल फोटो को देखने के बाद फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए और कमेंट में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बेताबी जाहिर करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, “यह निश्चित तौर पर काफी बेहतर होने वाला है” तो दूसरे ने कहा, “इसका इंतजार तो पूरी दुनिया को है।” तो एक ने कहा, “भाईजान और आपका जलवा देखने लायक।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026