---Advertisement---

Salman Khan की दरियादिली को देख क्रेजी हुए फैंस, वायरल वीडियो पर लोग प्यार लुटाने के लिए हुए मजबूर

Salman Khan: एक बार फिर अपनी दरियादिली से दिल जीत गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 4:40 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी एक्टिंग से दुनिया भर में एक खास पहचान बना चुके हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। न सिर्फ अपनी जबरदस्त एक्टिंग बल्कि अपनी दरियादिली को लेकर भी एक्टर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। गरीबों की मदद करना हो या फिर बड़े बुजुर्ग का सम्मान वह हर बार लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है जहां सोशल मीडिया पर सलमान खान के एक वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है खास।

वीडियो देख Salman Khan पर प्यार लुटा रहे फैंस

सलमान खान के वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह एक बुजुर्ग महिला के साथ तस्वीर क्लिक करवाते हुए दिख रहे हैं। वह जिस तरह बुजुर्ग महिला का सम्मान करते हैं उसे देखने के बाद फैंस उन पर फिदा हो गए। वीडियो में आप देखेंगे कि वह बुजुर्ग महिला सलमान खान को आशीर्वाद देती हुई नजर आती है। भीड़ के बीच से वह महिला सलमान खान के पास आती है और उन्हें आशीर्वाद देती है। सलमान भी उनका पैर छूते हुए उन्हें संभालते हुए नजर आते हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद है।

तारीफ करने लगे फैंस

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मानो सनसनी मचा दी है और लोग सलमान खान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसलिए भाई जान है सबसे फेवरेट तो दूसरे ने कहा डाउन टू अर्थ इंसान। एक यूजर ने लिखा मेरा फेवरेट सलमान खान।

इस फिल्म में दिखेंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में टाइगर 3 को लेकर सलमान खान चर्चा में रहे। वहीं उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान भी सुर्खियों में रही। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो भाईजान 2025 में रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘सिकंदर‘ में नजर आने वाले हैं जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026