---Advertisement---

Salman Khan: सलीम खान के हेल्थ अपडेट का हेडलाइन देख तिलमिलाई फैमिली, क्यों लोग बोले ‘डॉक्टर का करियर गया’

Salman Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर डॉक्टर ने क्या परिवार से पूछे बिना हेल्थ अपडेट जारी किया। आइए जानते हैं फैमिली को आखिर किस बात की शिकायत है और इसे लेकर यूजर्स क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2026 12:49 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती करवाए गए थे। इसके बाद डॉक्टर ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि आखिर उनकी स्थिति कैसी है। इसके बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने लोगों के दिमाग को हिला दिया है। दरअसल कहा जा रहा है कि डॉक्टर द्वारा जारी किए गए पब्लिक स्टेटमेंट की वजह से बैटल ऑफ गलवान एक्टर की नाराजगी की खबर सामने आई है। वहीं डॉक्टर का करियर गया ऐसे कमेंट आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से सलमान खान चर्चा में आ गए है।

डॉक्टर को सलमान खान की तरफ से क्या कहा गया

अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि सलमान खान लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर से नाराज है जिन्होंने सलीम खान की हेल्थ की जानकारी मीडिया को दी है। वैराइटी इंडिया के रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर और उनके परिवार ने अस्पताल अथॉरिटी से सलीम खान की हेल्थ की कोई भी जानकारी मीडिया के साथ शेयर ना करने की सख्त हिदायत दी है क्योंकि वह प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं। परिवार के सूत्रों की माने तो कहा गया है कि हेल्थ एक प्राइवेट मामला है अच्छा हो कि मीडिया के साथ कोई भी अपडेट शेयर ना किया जाए।

Salman Khan की फैमिली की नाराजगी के बीच क्या बोल रहे यूजर्स

इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा गया है कि सलमान खान और उनकी फैमिली ने कहा है कि अगर वे फैंस से बात करना चाहेंगे तो परिवार जरूर जानकारी देगी। सलमान खान और उनकी फैमिली डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से नाखुश हैं। वहीं इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस खबर को जानने के बाद एक यूजर ने कहा, “डॉक्टर का करियर गया।” एक ने कहा डॉक्टर को ऐसे नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने कहा मीडिया को प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए।

कैसी है सलीम खान की तबियत

गौरतलब कि सलमान खान के पिता सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज की शिकायत बताई गई तो वहीं उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। अब वह आईसीयू में हैं। इसे लेकर एक के बाद एक तमाम खबरें आ रही है

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026