---Advertisement---

खौफ या नई चाल! Salman Khan के घर पर फायरिंग केस में आत्मसमर्पण करेंगे अनमोल विश्नोई, आखिर क्यों पुलिस के सामने टेके घुटने

Salman Khan: पहले बॉलीवुड एक्टर के घर पर फायरिंग की और अब खुद सरेंडर करने के लिए पहुंच गए हैं क्या है अनमोल बिश्नोई का प्लान जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जानिए डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर की लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी कोई नई बात नहीं है। वहीं इस सब के बीच 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें अनमोल बिश्नोई मुख्य आरोपी बताया गया था। इसके बाद मुश्किल से अमेरिका से उसे पकड़ा गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन इस सबके बीच जो खबर सामने आई है उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। कहां जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में सरेंडर करना चाहते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और इसके साथ ही यह भी बातें बनाई जा रही है कि क्या वाकई यह अनमोल की कोई चाल है।

सलमान खान केस के अलावा भी आरोपी हैं अनमोल

दरअसल अनमोल विश्नोई ने मुंबई की स्पेशल मकोका (MCOCA) कोर्ट में अपने वकीलों के जरिए एक अर्जी दाखिल की है। वह निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के लिए खुद इस केस में कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहता है और चल रहे ट्रायल का हिस्सा बनना चाहता है। न्याय के हित में सलमान खान मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए उन्होंने खुद को तैयार बताया है। अनमोल ने साफ किया कि वह पहले से ही NIA के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है।

जानिए अनमोल विश्नोई का कोर्ट से खास गुजारिश

सलमान खान फायरिंग मामले में फिलहाल अनमोल विश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। नवंबर में अमेरिका से डिपोट किया गया था और उसके बाद गिरफ्तार किया गया। अनमोल विश्नोई ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि तिहार जेल प्रशासन को ‘प्रोडक्शन वारंट’ जारी किया जाए ताकि उनका सरेंडर हो सके।

कब सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी

अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सलमान खान के गैलेक्स के बाहर मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। वहीं मुंबई पुलिस का दावा है कि यह फायरिंग अनमोल बिश्नोई गैंग के इशारे पर अपना दबदबा बनाने के लिए की गई थी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Odyssey Box Office Collection Day 3

जुलाई 20, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10

जुलाई 20, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 20, 2026

Sunny Deol

जुलाई 20, 2026

Salman Khan

जुलाई 20, 2026

Naseeruddin Shah

जुलाई 20, 2026