---Advertisement---

Lawrence Bishnoi के भाई ने फिर से दी Salman Khan के मर्डर की चेतावनी! जानिए मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को क्या मिला मैसेज

Salman Khan: सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, आखिर कौन है यह शख्स जो लॉरेंस बिश्नोई का भाई खुद को बता रहा है। आइए जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट जो एक्टर के फैंस को हैरान करने के लिए है काफी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 5, 2024 11:23 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 5, 2024 11:53 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: अपनी फिल्मों से धाक जमाने वाले सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर धमकी मिलने के बाद चर्चा में आ गए हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी और फिरौती की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है लेकिन निश्चित तौर पर फैंस के लिए हैरान कर देने वाली बात है। जब से सलमान खान का लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के साथ तनातनी की खबरें आई है तब से लगातार एक्टर को कई दफा जान से मारने की धमकी दी गई है जिसमें से कई आरोपियों का घर दबोचा गया है। इस सब के बीच नई धमकी ने सनसनी मचा दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को Salman Khan के लिए दी गई ये धमकी

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी बाद मैसेज दिया गया है। इसमें लिखा गया कि यह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अगर सलमान खान को जिंदा रहना है तो उसे हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या 5 करोड रुपए देने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे जान से मार देंगे हमारा गैंग अभी भी सक्रिय है।

Salman Khan को लेकर धमकी देने वाला शख्स है कौन

मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को जब यह मैसेज मिला तो एक्शन में लग गई है मुंबई पुलिस और शख्स की तलाश जारी है। आखिर सलमान खान को धमकी देने वाला यह नया शख्स कौन है जो लॉरेंस बिश्नोई का भाई खुद को बता रहा है। अब सवाल है कि क्या लालच में कोई अनजान शख्स इस तरह की धमकी दे रहा है।

पहले भी Salman Khan को लेकर हुई थी फिरौती की मांग

इससे पहले भी सलमान खान को कई दफा धमकी दी गई है जहां आखिरी बार पुलिस ने जमशेदपुर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था जिसने 5 करोड रुपए की फिरौती मांगने के साथ धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा था। अब ऐसे में यह धमकी देने वाला नया शख्स कौन है इस पर फिलहाल मुंबई पुलिस की नजर होगी।

Salman Khan की बढ़ाई गई सिक्योरिटी

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि बाबा सिद्दीकी और सलमान एक दूसरे के साथ काफी करीबी बॉन्ड शेयर करते थे। इस मामले में लॉरेंस का नाम ही सामने आ रहा है। ऐसे में मुंबई पुलिस एक्टर की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दे रही है और Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

Salman Khan के प्रोजेक्ट्स

सुरक्षा के बीच सलमान खान जहां एक तरफ बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ ‘सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग में भी जुटे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में ‘किक 2’ (Kick 2) ‘सिकंदर’ (Sikander) है और वहीं आखिरी बार उन्हें ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो रोल में देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026