---Advertisement---

Lawrence Bishnoi की धमकी के बीच बेखौफ Maharashtra Election 2024 में वोट डालने पहुंचे Salman Khan, लोग बोले- ‘आ गया शेर’

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी से बेपरवाह सलमान खान वोट देने के लिए पहुंचे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2024 5:48 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: दबंग अंदाज को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाए रहने वाले सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही है। हालांकि अब एक बार फिर सलमान कुछ ऐसा कर गए जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Election 2024) के लिए वह बेखौफ होकर वोट डालने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में है जिसमें सलमान खान अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में आ गए हैं।वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और सलमान की तारीफ करते नजर आए।

Maharashtra Election 2024 में वोट देने आए Salman Khan हुए फैंस से रूबरू

जहां तक बात करें सलमान खान के viralbhayani के इस वीडियो की तो आप देख सकते हैं कि वह ग्रे टी-शर्ट और डेनिम के साथ ब्लैक टोपी को स्टाइल कर रहे हैं। इस दौरान गॉगल्स को टीशर्ट पर टांगते हुए नजर आ रहे हैं। भारी सिक्योरिटी के बीच वह वोट देने के लिए पहुंचे और इस दौरान उनके आसपास सिक्योरिटी की भीड़ जमा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान हाथ से दूर खड़े फैंस से मुखातिब भी होते हैं।

Salman Khan के लिए Maharashtra Election 2024 में सुरक्षा का खास इंतजाम

Credit- Ani

बता दे कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी दी जा रही है और ऐसे में मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। ऐसे में वोटिंग बूथ पर सिक्योरिटी का खास इंतजाम किया गया ताकि परिंदे भी पंख ना मार सके। वहीं भारी सिक्योरिटी के बीच सलमान खान वोट देने के लिए पहुंचे। उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सिक्योरिटी बल को तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो।

Lawrence Bishnoi की धमकी के बीच Salman Khan को देख क्या कह रहे फैंस

वहीं सलमान खान के वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा शेर आ गया तो दूसरे ने कहा कि हमेशा किंग होता है। एक ने कहा लॉरेंस जेल में रो रहा होगा तो एक यूजर ने गया पहुंच गया टाइगर। एक ने लिखा वंडरफुल तो दूसरे ने कहा ऑसम।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026