---Advertisement---

Salman Khan ने रिलीज में देरी के बीच बदल लिया ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, ‘मातृभूमि’ के नए पोस्टर ने मचाया हड़कंप

Salman Khan: बैटल ऑफ गलवान की बजाय सलमान खान अब मातृभूमि रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 2:09 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बैटल ऑफ गलवान फिल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे लेकिन सबके बीच फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल यह फिल्म सलमान खान के करियर के लिए काफी अहम है जो भारत चीन के बीच 2020 में हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। इसे लेकर तमाम कंट्रोवर्सी जारी है लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। क्या जानकारी दी गई है जो चर्चा में है। बैटल ऑफ गलवान का नाम बदलकर मातृभूमि रख दिया गया है। आइए जानते हैं भाईजान ने क्या लिखा फैंस के लिए।

Salman Khan ने मातृभूमि की घोषणा कर लोगों को दिया सरप्राइज

सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान से एक लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “युद्ध को शांति मिले।” अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनने वाली बैटल ऑफ गलवान का आधिकारिक नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया गया है। जंजीर को पकड़े हुए सलमान खान चोटिल नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून और जख्म के निशान है लेकिन आंखों में इंटेंस एक्सप्रेशन मातृभूमि के लिए उनके प्यार को दिखाने के लिए काफी है।

क्यों बदल गया बैटल ऑफ गलवान का नाम

बैटल ऑफ गलवान में मातृभूमि के सफर तक की बात करें तो कहा जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन झड़प को लेकर है। वहीं टीज़र और नाम को देखकर चीन तिलमिला उठा था और इस पर असहमति जताई थी। ऐसे में संवेदनशीलता को देखते हुए सलमान खान और टीम ने नाम बदलने फैसला लिया।

पहले भी मातृभूमि सॉन्ग रहा था चर्चा में

चित्रांगदा सिंह के साथ सलमान खान नजर आने वाले हैं और ऐसे में मातृभूमि को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। इससे पहले बैटल ऑफ गलवान के मातृभूमि गाने को जारी किया गया था जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी और यह गाना काफी सुर्खियों में रहा था। फिलहाल यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन कुछ रिपोर्टर्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें देरी हो सकती है। हालांकि इसकी कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026