---Advertisement---

भांजे अयान के गाने “पार्टी फीवर” में स्वैग का तड़का लगाते दिखे Salman Khan, वीडियो देख यूजर्स बोले “भाई का स्वैग…

Salman Khan के भांजे अयान अग्निहोत्री का पहला सॉन्ग "पार्टी फीवर" रिलीज़ हो गया है। गाने में भाईजान अपने स्वैग का तड़का लगाते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 30, 2024 3:00 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान आए दिन अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। यहीं अब एक्टर अपने भांजे के लेटेस्ट सॉन्ग “पार्टी फीवर” को लेकर चर्चाओं में आ आ गए हैं। दरअसल, सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री का पहला गाना आज ही रिलीज किया गया है जिसमें, उनके साथ बॉलीवुड के दबंग भी अपना स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं। चलिए गाने पर एक नजर डालते हैं।

भांजे के गाने में स्वैग का तड़का लगाते दिखे Salman Khan

हाल में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें यह गाने का वीडियो और किसी का नहीं उनके भांजे अयान अग्निहोत्री का है। भांजे के इस गाने को प्रमोट करने के लिए सलमान खान ने खुद भांजे के इस गाने में एंट्री मारी और अपना शानदार स्वैग दिखाते नजर आए। यही नहीं एक्टर को भांजे के गाने में देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, सलमान खान अपने भांजे को पूरी तरह सपोर्ट कर रहे हैं।

गाना सुन झूम उठे फैंस

जैसे ही यह गाना रिलीज किया गया और यूजर्स ने इसे देखा वह काफी ज्यादा खुश हो गए और जमकर गाने में सलमान खान की तारीफें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने सलमान खाने के स्वैग की तारीफ की और लिखा “भाई का स्वैग हाई है” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “सलमान आप बहुत अच्छे हैं।” इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया “भाई का दिल बड़ा है।”

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

बात की जाए सलमान खान के अपकमिंग फिल्मों की तो आपको बताते चलें, एक्टर को जल्द उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर, द बुल, दबंग 4, किक 2 और शेर खान जैसी कई बड़ी फिल्मों में देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक इन फिल्मों की रलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026