---Advertisement---

इस पंजाबी सिंगिंग सेंसेशन के साथ धमाल मचाने आ रहे ‘सिकंदर’ एक्टर Salman Khan, जानिए कब रिलीज होगा Old Money गाना

Salman Khan: सलमान खान इस पंजाबी सिंगर के साथ मचाने आ रहे हैं धमाका, गाने की अनाउंसमेंट के साथ मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 11:48 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्मों और किसी भी प्रोजेक्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और यही वजह है कि एक्टर लाइमलाइट चुराने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और ऐसे में उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। जी हां, उनका एक नया गाना ‘ओल्ड मनी’बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है और खास बात यह है कि इस गाने में उनके साथ साथ पंजाबी सिंगिंग सेंसेशन नजर आने वाले हैं जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं आखिर कैसे सुर्खियों में आए सलमान खान।

Salman Khan की धमकी चर्चा में

सलमान खान ने अपने नए गाने ‘ओल्ड मनी’ की अनाउंसमेंट के साथ इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें एपी ढिल्लों सोए हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें जगाया जाता है और कहा जाता है कि वह मिल गए और खबर पक्की है। इसके बाद सलमान खान की झलक दिखाई देती है जो कहते हैं, “कहां जा रहे हो।” इस पर एपी ढिल्लों कहते हैं भाई आधे घंटे में आते हैं तो एक्टर कहते हैं, “देख लेना पिछली बार की तरह मुझे घुमाना नहीं” और एपी ढिल्लों कहते हैं ठीक है।

इस दिन होगा गाने में डबल धमाका

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “ओल्ड मनी 9 अगस्त को आ रहा है।” इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक ने कहा भाई रॉक लग रहे हैं तो दूसरे ने कहा सुपरहिट। एक ने कहा जबरदस्त तो दूसरे ने कहा यह तो हिट होना तय है। अब लोगों को इंतजार रहेगा तो 9 अगस्त का जब यह गाना रिलीज होगा।

इस फिल्म में दिखेंगे सलमान

जहां तक सलमान खान की बात करें तो वह ईद 2025 के मौके पर रश्मिका मंदाना के साथ ‘सिकंदर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि एपी ढिल्लों के साथ सलमान खान क्या कमाल दिखाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026