---Advertisement---

Salman Khan की टीम को क्यों अमाल मलिक ने लगाई फटकार, कहा ‘आपकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी…’

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान पर निशाना साधते हुए आखिर अमाल मलिक ने क्यों मुद्दा बनाया और किस तरह से सवाल उठाते हुए नजर आए। आखिर क्यों सोशल मीडिया पर भड़के दिखे। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2026 2:34 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बेबाक होकर अपनी बात रखने में कभी भी अमाल मलिक पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच उनके निशाने पर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनकी टीम आ गई है। दरअसल हीरो फिल्म के 11 साल के जश्न को मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट किया गया जहां भाईजान मैं हूं हीरो तेरा सॉन्ग को गाते हुए नजर आते हैं। इसे देखने के बाद अमाल मलिक को गुस्सा आया और उन्होंने सलमान खान की टीम की वाट लगा दी। आइए जानते हैं कैसे वह मुकर दिखे हैं।

क्यों भड़के सलमान खान की टीम पर अमाल मलिक

सलमान खान की टीम की तरफ से एक वीडियो मैं हूं तेरा हीरो का जारी किया गया और 11 साल के जश्न को मनाते हुए लिखा, “हीरो फिल्म के 11 साल आज भी इसके गाने गा रहा हूं और हर पल को याद कर रहा हूं।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमाल मलिक ने कहा, “जो सोशल मीडिया संभाल रहा है मुझे आपकी हिम्मत देखकर हंसी आ रही है कि आपने गाने के म्यूजिक कंपोजर और गीतकार का नाम ही छोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को संगीतकार और गीतकार ने अपने दर्द खून पसीने और आंसुओं से बनाया हो उसे बनाने वालों का सम्मान या जिक्र किए बिना ही इसका जश्न मनाया जाए।”

Salman Khan की टीम को कमेंट डिलीट ना करने की अमाल मलिक ने दी धमकी

सलमान खान की टीम पर निशाना साधते हुए अमाल मलिक ने आगे कहा, “बेसिक चीज करना सीखो वरना यह पेज को डिलीट कर दो मेरा कमेंट डिलीट मत करना ऐसे, सलमान सर को भी देखने दो ताकि उन्हें पता चले कि तुम लोगों ने गड़बड़ कर दी।” अमाल मलिक अपनी सोशल मीडिया अपीरियंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं और किसी न किसी वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ता है। यह सब के बीच अब उन्होंने सलमान खान की टीम पर वार किया और जिस तरह से बेबाक होकर अपनी बात रखें वह चर्चा में है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026